शरीर में जमा चर्बी और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ सफाया कर सकती है ये चीज, पहले जान लें खाने का सही तरीका

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला जीरा आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है, इसके अलावा जीरा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है?

फैट और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ इलाज
01 / 06

फैट और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ इलाज

शरीर में बढ़ा हुआ वजन कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है और इसके साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल भी आपकी जान का दुश्मन होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जो आपकी फैट और कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।

जीरा करेगा कमाल
02 / 06

जीरा करेगा कमाल

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला जीरा आपकी सेहत के लिए हीरा साबित होता है। जीरे से बनी चाय पीना आपकी वेट लॉस में मदद करता है और इसके साथ ही आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल के लिए जीरा
03 / 06

कोलेस्ट्रॉल के लिए जीरा

जीरे में फाइटोस्टेरॉल नामक एक्टिव कंपाउंड होता है। फाइटोस्टेरॉल शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में कारगर होता है।

वेट लॉस के लिए जीरा
04 / 06

वेट लॉस के लिए जीरा

जीरा वेट लॉस के लिए कारगर घरेलू उपाय है। इसका आप चाय की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरा चाय का सेवन दिन में 2 बार करने से आपको वेट लॉस में हेल्प होती है।

कोलेस्ट्रॉल का काल
05 / 06

कोलेस्ट्रॉल का काल

जीरा हमारे शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल का पक्का दुश्मन साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर जीरा आपको बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को शरीर से बाहर करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर
06 / 06

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह का विकल्प नहीं बनाया जा सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited