दिनभर इतनी बार खाना खाते हैं John Abraham, इन चीजों को देख दूर से ही जोड़ लेते हैं हाथ, चिकन-मटन छोड़ प्रोटीन के लिए खातें है ये देसी चीज
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। अपनी फिटनेस और मस्कुलर बॉडी की वजह से वह आज भी अपनी उम्र से 20 साल छोटे नजर आते हैं। एक्टर की उम्र जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जवानी और मस्कुलर बॉडी का राज आज हम आपको बताएंगे।


जॉन अब्राहम का फिटनेस सीक्रेट
बॉलीवुड में अगर किसी एक्टर की बॉडी की मिसाल दी जाती है तो जॉन अब्राहम का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे आता है। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। हम में से ज्यादातर लोग जॉन अब्राहम जैसी बॉडी बनाने का सपना देखते हैं। फिटनेस के मामले में वह लाखों लोगों के लिए मोटिवेशन हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एक्टर अपनी उम्र से 20 साल छोटे दिखते हैं। लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनकी इस जबरदस्त फिटनेस का राज क्या है? आज हम आपको बताएंगे जॉन अब्राहम कैसे रहते हैं इतना जवां और फिट।


51 में दिखते हैं 41 जैसे यंग
जॉन अब्राहम की उम्र जानकर आपको हैरानी हो सकती है। एक्टर 51 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को इसका अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। क्योंकि वह आज भी अपनी फिटनेस जवानी के चलते 40 के दिखते हैं। इस उम्र में इस तरह की फिटनेस होना काबिल-ए-तारीफ है।
रोज करते हैं वर्कआउट
एक्टर लीन मसल्स और बॉडी को टोन रखने के लिए रोज जिम में खूब पसीना बहाते हैं। वह जिम में खूब वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा, वह कार्डियो, रनिंग आदि का भी अभ्यास करते हैं। वह रोज एक्सरसाइज के लिए 1 घंटा जरूर निकालते हैं।
नहीं खाते अंडा-चिकन
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने या प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए किसी भी तरह के पशु आधारित फूड का सेवन नहीं करते हैं। उन्होंने कई साल पहले ही वीगन डाइट को फॉलो करना शुरू कर दिया था, जिसमें वह सिर्फ प्लांट बेस्ट चीजों का ही सेवन करते हैं। वह दूध और इससे बनी चीजें भी नहीं खाते हैं।
इन चीजों को देख दूर से ही जोड़ लेते हैं हाथ
जॉन अब्राहम अनहेल्दी चीजों से सख्त परहेज करते हैं। वह तला-भुना, मीठा, चीनी युक्त चीजें, ड्रिंक्स, चिप्स, नमकीन, पिज्जा-बर्गर, रिफाइन फूड आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करते हैं। वह एक बैलैंस डाइट को फॉलो करते हैं, जिसमें वह प्रोटीन,कार्ब और फैट्स का बैलेंस रखते हैं। वह फल-सब्जियां, सोया प्रोडक्ट, टोफू, बादाम का दूध आदि जैसी चीजों का सेवन करते हैं।
दिन भर खाते हैं इतनी मील
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम दिनभर में 5-6 मील लेते हैं। वह थोड़े-थोड़े समय के बीच में छोटी-छोटी मील लेते हैं और एक ही बार में बहुत ज्यादा खाने से बचते हैं। यह उनके मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
इस बार घूम आएं नॉर्थ ईस्ट के इन 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, रोमांच से भरा होगा शानदार सफर
दिव्यांका त्रिपाठी ने श्रीलंका पहुंचकर दिखाया जिगरा, सिर पर मगरमच्छ के बच्चे को रखकर दिए पोज
Anupama 7 MAHA Twist: राघव की बर्बादी का है वसुंधरा कोठारी संग कनेक्शन, धीरे-धीरे खुलेंगे अतीत के पन्ने
70 की उम्र में 17 के नखरे, नानी की उम्र में जवानी वाले लुक में आईं रेखा, गुलाबी लहंगे में दिखी वही पुरानी नजाकत
Chaitra Amavasya 2025 Date And Muhurat: 28 या 29, कब है चैत्र अमावस्या? नोट करें तिथि और स्नान दान का शुभ मुहूर्त
शादी के नाम पर पानीपत में ठगी; 6 दिन बाद फरार हुई दुल्हन, ससुरालवाले और बिचौलिया भी गायब
Bhabhi Ji Ghar Par Hai: आसिफ शेख का अपने पैरों पर खड़ा होना भी हुआ दुभर, दवाइयों के सहारे दिन काट रहे हैं एक्टर
नए अवतार में आया BHIM 3.0 ऐप, UPI यूजर्स को मिलेंगे ये नए फायदे
Smart Investment: शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म, किस ऑप्शन में करें निवेश, कहां है ज्यादा फायदा, जानें फायदे-नुकसान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited