तपती-जलती गर्मी में शरीर की गर्मी कैसे शांत करें?
तपती-जलती गर्मी में घर बाहर वातावरण को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन बाहर की गर्मी से तो लोग घर में रहकर जैसे-तैसे फिर भी राहत पा लेते हैं, लेकिन शरीर के भीतर की गर्मी उन्हें फिर भी परेशान करती हैं। शरीर की आंतरिक गर्मी पाचन संबंधी समस्याएं, अधिक पसाना आना, सिरदर्द और कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में लोग काफी परेशान रहते हैं कि आखिर शरीर को आंतरिक रूप से ठंडा कैसे रखें। इस लेख में जानें कुछ आसान टिप्स।

नारियल पानी पिएं
इसमें प्राकृतिक कूलिंग गुण होते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने का एक प्रभावी तरीका है। साथ ही, यह गर्मी के कारण होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने और एनर्जी बनाए रखने में कारगर है।

ठंडे ड्रिंक्स पिएं
ठंडा पानी, नींबू पानी जूस, शेक और स्मूदी, सत्तू, बेल का शरबत आदि कुछ ऐसे ड्रिंक हैं, जो शरीर की गर्मी को शांत करने और आंतरिक रूप से ठंडा महसूस कराने में मदद करते हैं। इनका खूब सेवन करें।

मसाले कम खाएं
कोशिश करें कि गर्मी में हल्का खाना खाएं। बहुत ज्यादा तेल और मिर्च-मसालों में पका हुआ खाना आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है। इसके अलावा, ध्यान रखें कि गर्म-गर्म भोजन करने से भी बचें। थोड़ा ठंडा होने पर ही भोजन करें।

हल्के कपड़े पहनें
गर्मी के मौसम में आपको सूती और ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए, जिससे कि आपकी त्वचा सांस ले सके। ऐसे कपड़े पहनने से शरीर ठंडा रहता है। साथ ही, शरीर की गर्मी भी बाहर निकलती रहती है।

ठंडे पानी में समय बिताएं
ठंडे पानी में स्विमिंग करना और कुछ समय शावर लेना शरीर की गर्मी को शांत करने में बहुत मदद करता है। यह आपको गर्मी के मौसम में तरोताजा भी महसूस कराता है।

ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें
गर्मी में ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाने में योगदान देता है। इसलिए इनका सेवन कम से कम करें। इनके अलावा, कोला, सोडा, आइस्क्रीम आदि भी शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं।

RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन

कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल

राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे

Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ

PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात

यूपी का मौसम 31-May-2025: सहारनपुर से गोरखपुर तक बरसेंगे मेघ, 50 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 61 जिलों में जारी आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का मिजाज

‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office collection Day 8: राजकुमार राव की फिल्म ने 8वें दिन छाप डाले करोड़ों, जानिए कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

June 2025 Festival Calendar: निर्जला एकादशी से लेकर जगन्नाथ यात्रा तक जून में पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

गर्मी में अचानक भूख हो कम, हमेशा रहती है बॉडी में थकान तो नॉर्मल नहीं है ये समस्याएं, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited