रोज ये 5 काम करते हैं Hrithik Roshan, 50 की उम्र में बनाई 30 जैसी लीन बॉडी, इतना सादा डाइट लेकर देते हैं जवानों को टक्कर

ऋतिक रोशन को लोग एक्टिंग के साथ-साथ उनकी डांस स्किल्स और फिटनेस के लिए भी काफी पसंद करते हैं। वह फिटनेस के मामले में लाखों लोगों के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं हैं। अपनी जबरदस्त फिटनेस के चलते वह काफी जवां नजर आते हैं। यहां जानें उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है।

ऋतिक रोशन का फिटनेस सीक्रेट
01 / 05

ऋतिक रोशन का फिटनेस सीक्रेट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को उनकी जबरदस्त लुक्स, स्टाइल और फिटनेस के लिए खूब जाना जाता है। वह बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एक्टर की उम्र 50 साल हो चुकी है, लेकिन आज भी उन्हें देख लोग चकमा खा जा जाते हैं। क्योंकि वह आप भी काफी यंग और स्टाइलिश दिखते हैं। वह 50 के होकर भी आज भी 30 जैसे जवां नजर आते हैं और फिटनेस के मामले में जवान बच्चों को कांटे की टक्कर देते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर ऋतिक रोशन की इस जवानी और फिटनेस का राज क्या है। यहां जानें सबकुछ...और पढ़ें

इतनी बार खाते हैं खाना
02 / 05

इतनी बार खाते हैं खाना

आपको बता दें कि एक्टर अपनी डाइट का बहुत खास ध्यान रखते हैं। वह दिन में कम से कम 5-6 मील लेते हैं। एक्टर थोड़े-थोड़े समय बाद एक छोटी मील लेते हैं। वह बैलेंस डाइट को फॉलो करते हैं और प्रोटीन से भरपूर डाइट लेते हैं।

खूब करते हैं वर्कआउट
03 / 05

खूब करते हैं वर्कआउट

50 की उम्र में एक्टर का वर्कआउट आपको हैरान कर सकता है। आपको बता दें कि वह जिम में रोज एक घंटा ट्रेनिंग करते हैं। इसके साथ-साथ कुछ फंक्शनल एक्सरसाइज, बॉक्सिंग, केटल बेल वर्क, रोप आदि का खू अभ्यास करते हैं। वह सप्ताह में 2-3 बार कार्डियो भी करते हैं।

जल्दी जाते हैं सो
04 / 05

जल्दी जाते हैं सो

आपको बता दें कि एक्टर रात में बहुत जल्दी सो जाते हैं। वह अपना डिनर रात में 6.30 बजे तक खत्म कर लेते हैं। वह रात में 9 बजे तक सो जाते हैं और 8-9 घंटे की एक अच्छी नींद लेते हैं, जो उनकी बॉडी की बेहतर रिकवरी में मदद करती है।

जल्दी होता है दिन शुरू
05 / 05

जल्दी होता है दिन शुरू

एक्टर रोज सुबह 5-6 बजे तक उठ जाते हैं। वह सुबह नाश्ता करने के बाद ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते हैं। वह नाश्ते में ओट्स, क्विनोआ, अंडे आदि का सेवन करना पसंद करते हैं। जिम में वह कम से कम 45 मिनट इंटेंस ट्रेनिंग करते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited