वेट लॉस जर्नी कर रहे लोग नाश्ते में शामिल करें ये 7 इंडियन फूड, तेजी से कम होने लगेगा वजन
तेजी से वजन कम करना है तो आपको अपनी डाइट में कुछ चुनिंदा इंडियन फूड्स को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। ये फूड न केवल आपकी वेट लॉस में हेल्प करते हैं बल्कि यह आपको दिनभर एनर्जेटिक भी बनाए रखते हैं।

हेल्दी हो नाश्ता
यदि आप उन लोगों में शामिल हैं जो दिन की शुरुआत कुछ भी खाने का साथ करते हैं। तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि नाश्ता ऐसा मील है जो हमारी फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है। वेट गेन करना हो या लॉस करना नाश्ते में खाए गए फूड दोनों के लिए ही जिम्मेदार होते हैं। आज हम आपको नाश्ते में खाएं जाने वाले ऐसे 7 फूड बताने जा रहे हैं जो आपकी वेट लॉस जर्नी को शानदार बना सकते हैं।

ओट्स
नाश्ते के हेल्दी विकल्पों में से एक ओट्स आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। फाइबर और तमाम तरह के न्यूट्रीएंट्स से भरपूर ओट्स आपको वेट लॉस में भी हेल्प करते हैं।

इडली
साउथ इंडियन फूड इडली हमारे नाश्ते के लिए परफेक्ट फूड है। सूजी से बनी इडली एक लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है जो हमारे वजन को कम करने में काफी हेल्प करती है।

चीला
मूंग की दाल का चीला आपको नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है। कैलोरी की बहुत कम मात्रा और फाइबर से भरपूर चीला आपके वजन को तेजी से नीचे ले आता है।

डोसा
साउथ इंडियन फूड डोसा सांभर के साथ नाश्ते में खाना आपके लिए हेल्दी विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। जो इसे वेट लॉस के लिए बेहतरीन फूड बनाती है।

दलिया
गेंहू का दलिया आप रोज सुबह नाश्ते में शामिल कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। फाइबर की भरपूर मात्रा दलिया को वेट लॉस के लिए शानदार फूड बनाती है।

स्प्राउट्स
स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज और दाल आपको वेट लॉस में काफी मदद करते हैं। प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स कैलोरी में लो होते हैं, जो इसे वजन कम करने में कारगर बनाता है।

अंडा
अंडा खाने से हमारा वजन बढ़ता है यदि आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आपको अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। अंडे को डाइट में शामिल कर आप अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। प्रोटीन की भरपूर मात्रा के कारण ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर गंभीर ने दिया बड़ा हिंट

देश के 5 सबसे साफ हिल स्टेशन, नहीं है कूड़े का नामोनिशान, खूबसूरती देख हो जाएंगे फिदा

यूं ही नहीं होते हैं चेहरे पर कील-मुंहासे, पेट की इस समस्या की ओर करते हैं इशारा, ये फल खाकर पाएं मजबूत डाइजेशन

'लोगों की जान जरूरी..' गौतम गंभीर ने बेंगलुरु भगदड़ और RCB के जश्न पर किया रिएक्ट

परमाणु बम से 1000 गुना ज्यादा खतरनाक है ये बम? सिर्फ इतने देशों के है पास

मेरे बिना आपकी जीत मुमकिन नही थी- ट्रंप पर मस्क ने निकाली भड़ास, दे दिया एक-एक आरोपों का जवाब

करणी माता मंदिर के भक्तों के लिए खुशखबरी, देशनोक स्टेशन पर होगा 4 सुपरफास्ट-एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉप

हरियाणा कांग्रेस में मंथन तेज—विधानसभा चुनाव की टीस अब भी बाकी, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

Corona Virus: महाराष्ट्र में कोरोना ने लगाई छलांग, आए 98 नए मामले; पॉजिटिव मरीजों की संख्या हजार पार

अमेरिका में भारत की आवाज हो रही बुलंद, जेडी वेंस से मिले शशि थरूर; इन मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited