International Youth Day: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा इन 5 बीजों का क्रेज, सेहत बनाने के साथ इन बीमारियों को रखते हैं कोसों दूर
International Youth Day: युवाओं में आजकल सेहतमंद रहने को लेकर क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में वे खानपान और कई अन्य चीजों का भी खास ख्याल रखते हैं। लेकिन युवाओं में बीज का सेवन का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में युवाओं में कुछ बीजों के सेवन को लेकर दीवानगी काफी बढ़ी है।

युवाओं में बीज खाने का क्रेज
International Youth Day: बीज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन आजकल युवाओं में कुछ खास बीजों का क्रेज काफी बढ़ रहा है। प्रकृति ने में हमें कई तरह के बीज दिए हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे जिन्हें लोग बड़े शौक से खाते हैं। खासकर युवाओं में इनके प्रति दीवानगी काफी तेजी से बढ़ रही है। ये बीज आपको सेहतमंद रखने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।

क्यों बढ़ रही दीवानगी
बीज की सबसे अच्छी बात यह है कि पोषण से भरपूर होते हैं। साथ ही, खाने में बहुत स्वादिष्ट भी। सिर्फ 1-2 चम्मच खाने से शरीर की पोषण की जरूरत पूरी करने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए युवा खूब इनका सेवन कर रहे हैं।

कद्दू के बीज
ये बीज जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये मानसिक स्वास्थ्य से लेकर हड्डियों व मांसपेशियों के लिए लाभकारी हैं।

अलसी के बीज
ये भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखते हैं।

सूरजमुखी के बीज
इनमें विटामिन ई, जिंक और सेलेनियम होता है, ये तनाव को कम और शरीर को रिलैक्स करते हैं। इनका सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

चिया सीड्स
ये छोटे काले बीज शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं। इन्हें शरीर में हार्मोन का संतुलन बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं।

तिल
इनमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इनका सेवन करने से महिलाओं की कई आम समस्याएं भी दूर होती हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर गंभीर ने दिया बड़ा हिंट

देश के 5 सबसे साफ हिल स्टेशन, नहीं है कूड़े का नामोनिशान, खूबसूरती देख हो जाएंगे फिदा

यूं ही नहीं होते हैं चेहरे पर कील-मुंहासे, पेट की इस समस्या की ओर करते हैं इशारा, ये फल खाकर पाएं मजबूत डाइजेशन

'लोगों की जान जरूरी..' गौतम गंभीर ने बेंगलुरु भगदड़ और RCB के जश्न पर किया रिएक्ट

परमाणु बम से 1000 गुना ज्यादा खतरनाक है ये बम? सिर्फ इतने देशों के है पास

मेरे बिना आपकी जीत मुमकिन नही थी- ट्रंप पर मस्क ने निकाली भड़ास, दे दिया एक-एक आरोपों का जवाब

करणी माता मंदिर के भक्तों के लिए खुशखबरी, देशनोक स्टेशन पर होगा 4 सुपरफास्ट-एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉप

हरियाणा कांग्रेस में मंथन तेज—विधानसभा चुनाव की टीस अब भी बाकी, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

Corona Virus: महाराष्ट्र में कोरोना ने लगाई छलांग, आए 98 नए मामले; पॉजिटिव मरीजों की संख्या हजार पार

अमेरिका में भारत की आवाज हो रही बुलंद, जेडी वेंस से मिले शशि थरूर; इन मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited