जान्हवी कपूर का फेवरेट ये चीला खाकर आएगी चीते सी फुर्ती, मोम की तरह पिघलेगी चर्बी, शरीर में आएगा हाथी जैसा बल

जान्हवी कपूर का फेवरेट चीला खाकर आप भी स्वस्थ और दिनभर एनर्जी से भरे रह सकते हैं। आपको बता दें कि यह खास चीला शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर की चर्बी पिघलाने में भी मदद करता है। यहां जानें इसके बारे में..

01 / 06
Share

​जान्हवी कपूर का फेवरेट चीला

जान्हवी कपूर ने इंटरव्यू में कई बार अपने फिटनेस और कर्वी फिगर का सीक्रेट शेयर किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपने खानपान का खास ध्यान रखती हैं। वह कुछ ऐसी चीजों का सेवन करती हैं जो उन्हे दिनभर चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। वह वाश्ते में एक खास चीला खाती हैं, जो उनके शरीर को भरपूर ताकत देता है। अपनी डाइट में इस खास चीला को शामिल करके आप भी अपने शरीर को मजबूत और ताकतवर बना सकते हैं

02 / 06
Share

​सिंपल है रुटीन

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जान्हवी कपूर का रुटीन बहुत सी साधारण है। वह बैलेंस डाइट लेती हैं और नियमित एक्सरसाइज जरूर करती हैं। इससे उन्हें अपने कर्वी फिगर को बनाए रखने में मदद मिलती है।

03 / 06
Share

​घर का खाना

एक्ट्रेस का खानपान बहुत देसी है। वह घर का बना खाना पसंद करती हैं। आपको बता दें जान्हवी बाहर का खाने से बचती हैं। वह बहुत तला-भुना, मीठा, नमकीन और मसालेदार बोजन भी नहीं करती हैं।

04 / 06
Share

​खाती हैं ये खास चीला

एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मूंग दाल का चीला खाना बहुत पसंद है। इसमें वह बहुत सारी सब्जियां और पनीर आदि भी शामिल करती हैं। इसे खाकर वह दिनभर एनर्जी से भरी रहती हैं।

05 / 06
Share

​गजब हैं फायदे

आपको बता दें मूंग दाल का चीला प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और शरीर के लिए कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर को मजबूत बनाता है।

06 / 06
Share

​वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए भी मूंग दाल का चीला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपकी भूख और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे आप अधिक कैलोरी का सेवन करने से बचते हैं।