कमजोर पाचन वाले भूलकर भी न खाएं ये दाल, पेट में जाते ही बनाती हैं गैस, गुब्बारे जैसा फुला देती हैं पेट

आपने अक्सर देखा होगा कि दाल खाने के बाद कई बार पेट फूल जाता है, पेट में गैस बनने लगती है और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ दालों को पचा पाना सबके बसकी बात नहीं होती है। उन्हें खाने से पाचन पेट में गैस बनती है।

01 / 05
Share

पेट में गैस बनाने वाली दाल

दाल हम भारतीयों के भोजन का एक अहम हिस्सा हैं। ज्यादातर राज्यों में दाल का सेवन जरूर किया जाता है। दालों की कई किस्में मौजूद हैं जो अलग-अलग स्थानों पर खूब खाई जाती हैं। हम में से ज्यादातर लोग आए दिन दाल का सेवन जरूर करते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों को दाल खाने के बात काफी असहजता महसूस होती है। उनका पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों होता है। आपको बता दें कि कई ऐसी दालें होती हैं जो पचने में भारी होती हैं। ऐसे में जिन लोगों का पाचन पहले से कमजोर होता है उन्हें इनका सेवन करने से बचना चाहिए। यहां जानें कौन-कौन सी दाल खाने से पेट में गैस बनती है।

02 / 05
Share

चना दाल

यह सबसे ज्यादा खाई जाने वाली दालों में से एक है। यह पोषण से भरपूर होती है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पचाना भी सबसे लिए आसान नहीं होता है। इसलिए इसे खाने के बाद लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

03 / 05
Share

मसूर दाल

लाल-लाल मसूर की दाल चावल के साथ खूब खाई जाती है। आपने देखा होगा कि यह बनाते समय बहुत जल्दी घुल जाती है, लेकिन पेट में जाने के बाद इसे पचाना इतना आसान नहीं होता है। इसमें भरपूर पोषण होता है। इसे खाने के बार पेट में गैस और ब्लोटिंग होना सबसे आम है।

04 / 05
Share

उड़द दाल

यह काली दाल प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह पचने में भारी होती है और लोगों को इसे खाने के बाद काफी असहजता महसूस हो सकती है। इसकी वजह से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

05 / 05
Share

दाल खाने का सही तरीका क्या है

अगर आपको दाल खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आपको बता दें कि ऐसे में आपको हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि आप दाल पकाने से 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जल्दी पकाने के चक्कर में दाल को प्रेशर कुकर में पकाने के बजाए, कोशिश करें कि आप कढ़ाई, हांडी या पतीले में धीरे-धीरे दाल को पकाएं। दाल में जीरा, हींग, लहसुन के साथ अन्य मसाले भी डालें जो इसे पचने में आसान बनाते हैं।