मां नीता की तरह ईशा अंबानी को हो गई थी ये बीमारी, नहीं हो रही थी नॉर्मल प्रेग्नेंसी, फिर ऐसे बनी जुड़वा बच्चों की मां

नीता अंबानी को कम उम्र में ही एक गर्भधारण से जुड़ी एक गंभीर समस्या हो गई थी। अनुवांशिक रूप से ठीक इस तरह की समस्या का सामना उनकी बेटी ईशा अंबानी को भी करना पड़ा। उन्हें नॉर्मल प्रेग्नेंसी नहीं हो पा रही थी। लेकिन आज वह जुड़वा बच्चों की मां हैं। यहां जानें वह कैसे बनी मां..

ईशा अंबानी को नहीं हुई नॉर्मल प्रेग्नेंसी
01 / 05

ईशा अंबानी को नहीं हुई नॉर्मल प्रेग्नेंसी

ईशा अंबानी की मां नीता ने अपने एक इंटरव्यू में अपने प्रेग्नेंसी को लेकर काफी कुछ शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि मां बनना उनके लिए कितना संघर्षपूर्ण रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कम उम्र में ही एक गंभीर बीमारी हो गई थी। इसकी वजह से उन्हें डॉक्टर ने जवाब दे दिया था कि वह कभी मां नहीं बन सकती हैं। लेकिन फिर भी आज वह 3-3 बच्चों की मां हैं। आपको बता दें कि नीता अंबानी की तरह ईशा अंबानी को भी प्रेग्नेंसी से जुड़ी उसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, जैसा उनकी मां के साथ हुआ। लेकिन आज उनके दो जुड़वा बच्चे हैं। गर्भधारण से जुड़ी समस्याएं होने के बाद भी ईशा अंबानी कैसे मां बनीं, यहां जानें...और पढ़ें

हो गई थी ये खतरनाक बीमारी
02 / 05

हो गई थी ये खतरनाक बीमारी

आपको बता दें कि जब ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी 23 साल की थीं तो उन्हें इनफर्टिलिटी यानी बांझपन की समस्या हो गई थी। इसकी जवह से उन्हें गर्भधारण से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं और डॉक्टर ने भी उन्हें जवाब दे दिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। ईशा अंबानी को भी अनुवांशिक रूप से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें भी नॉर्मल प्रेग्नेंसी नहीं हो पा रही थी। और पढ़ें

क्या होती है इन्फर्टिलिटी
03 / 05

क्या होती है इन्फर्टिलिटी

आपको बता दें कि यह महिलाओं के लिए एक बहुत ही गंभीर समस्या है। यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें किसी महिला की प्रजनन क्षमता खत्म हो हो जाती है। उनके शरीर में हार्मोनल समस्याएं, अंडा रिलीज न होना या अंडे की गुणवत्ता खराब होने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसकी वजह से उन्हें प्रेग्नेंसी नहीं हो पाती है। और पढ़ें

आज हैं दो जुड़वा बच्चों की मां
04 / 05

आज हैं दो जुड़वा बच्चों की मां

भले ही ईशा अंबानी को नॉर्मल प्रेग्नेंसी नहीं हो रही थी लेकिन उन्होंने मां नीता अंबानी की तरह एक खास तकनीक की मदद से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। आज वह 2-2 बच्चों की मां हैं और अपने परिवार में बहुत खुश हैं।

इनफर्टिलिटी होने पर कैसे बनी मां
05 / 05

इनफर्टिलिटी होने पर कैसे बनी मां

आपको बता दें कि जब नीता अंबानी को शादी के 7 साल बाद तक नॉर्मल प्रेग्नेंसी नहीं हुई थी, तो उन्होंने उसके बाते आईवीएफ तकनीक के माध्यम से गर्भधारण किया था। जिसमें उन्होंने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था ईशा और आकाश अंबानी। उसके बाद अनंत अंबानी के समय पर भी आईवीएफ की मदद से उन्होंने गर्भधारण किया था। ईशा अंबानी ने भी बहुत समय जाया न करते हुए आईवीएफ की मदद से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। और पढ़ें

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited