रात में सोने से पहले दूध में मिला लें ये 2 चीज, कब्ज की कर देगा चुटकियों में छुट्टी, सुबह एक ही बाहर में होगी पेटी की सफाई

अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है तो रात में दूध में ये खास चीज मिलाकर पीने से आपकी समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। इससे आपको आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है और पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है।

कब्ज का रामबाण उपाय
01 / 05

कब्ज का रामबाण उपाय

आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोगों को सुबह टॉयलेट जाते हैं, तो उनका पेट ठीक से साफ नहीं होता है। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। आपको बता दें कि ऐसा कब्ज के कारण होता है। आजकल लोगों में कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप रात में सोने से पहले दूध में किचन में मौजूद कुछ खास चीजें मिलाकर पिएं, तो इससे तुरंत कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। यह सुबह आपकी एक ही बार में खुलकर पेट साफ करने में मदद करेगी। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....और पढ़ें

कब्ज कैसे होती है
02 / 05

कब्ज कैसे होती है

आपको बता दें कि कब्ज के पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल है। खराब खानपान, डाइट में फाइबर की कमी, तला-भुना मसालेदार भोजन, फल-सब्जियां और साबुत अनाज का कम सेवन आदि इसके कुछ प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा, डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल न करने की वजह से भी इस तरह की समस्या देखने को मिलती है।

कब्ज से छुटकारा दिलाएगा ये नुस्खा
03 / 05

कब्ज से छुटकारा दिलाएगा ये नुस्खा

अगर आप रात में सोने से पहले दूध में चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर और 1 चम्मच देसी गाय का घी मिलाकर पिएं, तो यह सुबह कब्ज का सफाया करने में मदद करेगा। यह आंतों की गंदगी को खींचकर बाहर निकालने के लिए बहुत कारगर नुस्खा है।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त
04 / 05

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

अगर आप रोज इस ड्रिंक को रात में सोने से पहले पीते हैं तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है। यह आंतों की गंदगी को साफ और आंतों को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।

कैसे करें सेवन
05 / 05

कैसे करें सेवन

दूध उबालते समय 1 चुटकी काली मिर्च डालनी है। जब दूध उच्छी तरह उबाल जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ठंडा न करें, दूध जब पीने लायक गर्म रह जाए तो इसमें 1 चम्मच देसी घी मिलाएं और बिस्तर पर जाने से आधे घंटे पहले इस जादूई ड्रिंक को पी लें। इसे पीने के बाद आपका पेट सुबह खुलकर साफ होगा।और पढ़ें

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited