रात में सोने से पहले दूध में मिला लें ये 2 चीज, कब्ज की कर देगा चुटकियों में छुट्टी, सुबह एक ही बाहर में होगी पेटी की सफाई

अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है तो रात में दूध में ये खास चीज मिलाकर पीने से आपकी समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। इससे आपको आंतों की सफाई में मदद मिल सकती है और पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है।

01 / 05
Share

कब्ज का रामबाण उपाय

आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोगों को सुबह टॉयलेट जाते हैं, तो उनका पेट ठीक से साफ नहीं होता है। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। आपको बता दें कि ऐसा कब्ज के कारण होता है। आजकल लोगों में कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप रात में सोने से पहले दूध में किचन में मौजूद कुछ खास चीजें मिलाकर पिएं, तो इससे तुरंत कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। यह सुबह आपकी एक ही बार में खुलकर पेट साफ करने में मदद करेगी। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

02 / 05
Share

कब्ज कैसे होती है

आपको बता दें कि कब्ज के पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल है। खराब खानपान, डाइट में फाइबर की कमी, तला-भुना मसालेदार भोजन, फल-सब्जियां और साबुत अनाज का कम सेवन आदि इसके कुछ प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा, डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल न करने की वजह से भी इस तरह की समस्या देखने को मिलती है।

03 / 05
Share

कब्ज से छुटकारा दिलाएगा ये नुस्खा

अगर आप रात में सोने से पहले दूध में चुटकी भर काली मिर्च का पाउडर और 1 चम्मच देसी गाय का घी मिलाकर पिएं, तो यह सुबह कब्ज का सफाया करने में मदद करेगा। यह आंतों की गंदगी को खींचकर बाहर निकालने के लिए बहुत कारगर नुस्खा है।

04 / 05
Share

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

अगर आप रोज इस ड्रिंक को रात में सोने से पहले पीते हैं तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है। यह आंतों की गंदगी को साफ और आंतों को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं।

05 / 05
Share

कैसे करें सेवन

दूध उबालते समय 1 चुटकी काली मिर्च डालनी है। जब दूध उच्छी तरह उबाल जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें। लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ठंडा न करें, दूध जब पीने लायक गर्म रह जाए तो इसमें 1 चम्मच देसी घी मिलाएं और बिस्तर पर जाने से आधे घंटे पहले इस जादूई ड्रिंक को पी लें। इसे पीने के बाद आपका पेट सुबह खुलकर साफ होगा।