सुबह इस सरल एक्सरसाइज के साथ दिन शुरू करती हैं नीता अंबानी, 60 की उम्र में फिटनेस में देती हैं बहुओं को भी मात

नीता अंबानी की तरह अगर आप भी बढ़ती उम्र के साथ जवां और खूबसूरत दिखना चाहते हैं, तो नीता अंबानी के जैसा फिटनेस रुटीन फॉलो करने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है। उनका फिटनेस रुटीन बहुत ही सिंपल है, जिसे फॉलो करके वह बुढ़ापे में क्वीन दिखती हैं।

नीता अंबानी एक्सरसाइज रुटीन
01 / 05

​नीता अंबानी एक्सरसाइज रुटीन

फिटनेस और खूबसूरती के मामले में नीता अंबानी का कोई जवाब नहीं है। वह अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह 60 साल की होकर भी काफी जवां और आकर्षक दिखती हैं। इसके पीछे का राज उनका डेली रूटीन है। वह खानपान के साथ-साथ शारीरिक रूप से एक्टिव रहने का भी ध्यान रखती हैं। वह नियमित एक्सरसाइज करती हैं, जिसकी मदद से उन्हें परफेक्ट फिगर पाने में मदद मिलती है। हालांकि, वह बहुत कठिन व्यायाम नहीं करती हैं। वह साधारण सी एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखती हैं। और पढ़ें

दिखती हैं जवां
02 / 05

​दिखती हैं जवां

आपको बता दें कि नीता अंबानी 60 की होने के बावजूद अपनी फिटनेस और खूबसूरती के चलते काफी जवां नजर आती हैं। उनकी त्वचा पर आज भी 30 की उम्र जैसा नैचुरल ग्लो नजर आता है।

पीती हैं लाल जूस
03 / 05

​पीती हैं लाल जूस

नीता अंबानी की खूबसूरती को बढ़ाने में एक खास जूस भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। वह रोज इस जूस का सेवन जरूर करती हैं। यह कुछ और नहीं बल्कि चुकंदर का जूस है।

सुबह करती हैं ये सरल एक्सरसाइज
04 / 05

​सुबह करती हैं ये सरल एक्सरसाइज

नीता अंबानी को एक्सरसाइज करना काफी पसंद हैं। वह नियमित सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करती हैं। वह 1 घंटे तक सुबह की सैर करती हैं। इसके अलावा, वह कार्डियो, योग और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं।

खानपान ही है जबरदस्त
05 / 05

​खानपान ही है जबरदस्त

आपको बता दें नीता अंबानी घर का बना खाती हैं। उनका खानपान बहुत सरल है। वह दाल-चावल, इडली, डोसा, सांभर आदि जैसी चीजें खाकर भी इतना फिट रहती हैं। वह दिनभर खूब पानी पीती हैं। मिठाई, जंक-फूड, नमकीन, मसालेदार आदि खाने से बचती हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited