अंडा-चिकन नहीं 67 की उम्र में Anil Kapoor की जवानी बनाए रखती है ये देसी चीज, 40 का दिखने के लिए 1 घंटा करते हैं ये काम

अनिल कपूर की उम्र वाइन की तरह बढ़ रही है। वह बूढ़े तो हो रहे हैं लेकिन इसका असर उनकी फिटनेस पर बिल्कुल भी नहीं झलकता है। वह आज भी काफी जवां और फिट नजर आते हैं। उनकी कभी न ढलने वाली जवानी का राज क्या है, यहां जानें...

01 / 05
Share

अनिल कपूर का जवानी का राज

हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर अनिल कपूर की जवानी का राज क्या है। हम सभी जानते हैं कि अनिल कपूर 67 साल हो चुकी है। लेकिन उनकी फिटनेस और एनर्जी लेवल को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है वह इतने बूढ़े हो गए हैं। वह आज भी अपनी जबरदस्त फिटनेस के दम पर जवानों को भी मात देते हैं। आपको बता दें कि इसका राज कोई फैंसी डाइट, एक्सरसाइज या स्किनकेयर रूटीन नहीं है। बल्कि उनका संपूर्ण लाइफस्टाइल और जीवनशैली की आदतें हैं जो उन्हें 67 की उम्र में भी जवां बनाए रखने में मदद करती हैं। यहां जानें अनिल कपूर की कभी न ढलने वाली जवानी का राज....

02 / 05
Share

सिंपल है एक्सरसाइज रूटीन

आपको बता दें कि एक्टर अपनी बॉडी शेप को बनाए रखने के लिए नियमित वर्कआउट करते हैं। लेकिन उनका वर्कआउट रूटीन बहुत ही साधारण है। वह अपनी वर्कआउट रूटीन में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग से लेकर तक फंक्शनल ट्रेनिंग भी शामिल करते हैं। इसके अलावा, वह साइकिलिंग, रनिंग और वॉक जैसी एक्सरसाइज भी रूटीन में शामिल करते हैं। लेकिन वह किसी भी दिन अपनी वर्काउट स्किप नहीं करते हैं। वह रोज एक घंटा एक्सरसाइज जरूर करते हैं।

03 / 05
Share

कोई फैंसी डाइट नहीं

एक्टर किसी भी तरह की फैंसी डाइट फॉलो नहीं करते हैं। वह अपने दिन की शुरुआत खाली पेट एक बोतल पानी के साथ करते हैं। वह अपनी डाइट में प्रोटीन के लिए अंडा-चिकन के बजाए प्रोटीन रिच सैंडविच, स्मूदी, साबुत अनाज आदि शामिल करते हैं। आपको बता दें कि एक्टर उबली हुई सब्जियां, सलाद और फल आदि का सेवन अधिक करते हैं। बाकी उनका खानपान सामान्य रोटी-सब्जी, दाल-चावल, खिचड़ी या दलिया आदि ही है।

04 / 05
Share

डाइट है सबकुछ

अनिल कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्सरसाइज से ज्यादा महत्व अच्छी डाइट को देते हैं। उनका मानना है कि आहार सबसे महत्वपूर्ण है। भोजन कभी भी स्वाद के लिए नहीं होता है, बल्कि यह इससे कहीं अधिक है। यह आपके शरीर को ताकत और स्टेमिना प्रदान करता है। यह आपको शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से फिट रखने के लिए भी आवश्यक है।

05 / 05
Share

इसे मानते हैं जवानी का राज

एक्टर अपने रूटीन में 2 चीजों को बहुत अधिक महत्व देते हैं। पहला वह दिनभर खूब पानी पीते हैं और हाइड्रेट रहते हैं। इसके आलवा, वह नींद से किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। वह शरीर की बेहतर रिकवरी और स्वास्थ्य के लिए रात में 8-9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेते हैं।