डेंगू के अलावा ये रोग भी खून से चाट जाते हैं प्लेटलेट्स, सही पहचान से बचाई जा सकती है जान
डेंगू से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में अक्सर प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम हो जाती है। वहीं डेंगू अक्सर कम प्लेटलेट्स के कारण जानलेवा बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ और भी ऐसी बीमारियां हैं जिसमें भी हमारी प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

किन बीमारियों में गिरते हैं प्लेटलेट्स?
डेंगू का कहर देश भर देखने को मिल रहा है वहीं दिल्ली एनसीआर में भी इसके मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। डेंगू के सबसे मुख्य लक्षण की बात करें तो प्लेटलेट्स का तेजी से कम होना इसका इस बड़ा लक्षण है। जो इस बीमारी को जानलेवा तक बना देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ और भी बीमारियां हैं जो प्लेटलेट्स को तेजी से कम कर देती हैं। आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में विस्तार से…

कितनी होनी चाहिए प्लेटलेट्स?
हेल्थ से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक एक सामान्य और सेहतमंद वयस्क के शरीर में 1 लाख 50 हजार से 4 लाख 50 हजार के बीच में प्लेटलेट्स होनी चाहिए। इससे कम ज्यादा होने पर प्लेटलेट्स हमारे लिए जानलेवा हो सकती हैं।

एनीमिया
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने पर प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम होने लगता है। इसके कारण लोग बहुत जल्दी थकान और बीमार होने लगते हैं। इसमें आपके शरीर का ऑक्सीजन लेवल भी घटने लगता है।

हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक बीमारी है, जिसमें हमारा लिवर बुरी तरह डैमेज होता है। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह हमारे लिए जानलेवा तक साबित हो सकती है। इस रोग के कारण भी हमारे शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं।

ल्यूकेमिया
ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर एक खतरनाक रोग है। जिसमें रोगी की मौत की संभावना काफी ज्यादा होती है। ब्लड कैंसर बोन मैरो से जुड़ी एक एक ऐसी बीमारी है जिससे आपकी कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं। इसके अलावा इस रोग में आपका प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम होने लगता है।

डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के लिए हैं इसका उद्देश्य किसी तरह की एक्सपर्ट की राय देना नहीं है। प्लेटलेट्स का कम होना एक खतरनाक स्थिति है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
इजराइल नाम का मतलब क्या है, जानकर सोच में पड़ जाएंगे
Jun 23, 2025

15 साल की उम्र में TV की इस हसीना ने घर से भागकर लिये फेरे, हुआ तलाक; दूसरी शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट

खूबसूरत नजारों के साथ बिताने हैं सुकून के दो पल तो घूम आएं ये 5 जगह, खुशी से झूम उठेगा तन-मन

क्या होता है 'Bunker Buster Bomb'? ईरान के 3 परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका ने 14000 Kg का बम क्यों गिराया

पसीने की वजह से सफेद कपड़े हो गए हैं पीले, तो अपनाकर देखें ये Easy Hacks, लौट आएगी सफेदी

जब तक भगवान ने लिखा है.. 5 विकेट लेने के बाद बुमराह का चौंकाने वाला बयान

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या के मामलों में थी तलाश

Iran Israel War: ट्रम्प का दावा 'ईरानी परमाणु स्थलों को पहुंची 'भारी क्षति', अमेरिकी सेना की सफलता पर जताई खुशी

Ludhiana West Bypoll Results: शुरुआती रुझान में AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा आगे, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Motivational Shayari: ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले.., मुर्दा शरीर में फूंक देगी जान, पढ़ें चुनिंदा मोटिवेशनल शायरी

Sardaar Ji 3 Trailer Out: हानिया आमिर संग दिलजीत दोसांझ की हॉरर कॉमेडी भारत में नहीं होगी रिलीज, ट्रेलर देख उठी बैन की मांग
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited