लीन बॉडी के लिए सालों सें ऐसा नाश्ता कर रहे हैं Ranveer Singh, ओट्स से लेकर खजूर, ये सस्ती चीजें हैं जबरदस्त एनर्जी का राज

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह एक स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करते हैं। वह अपने खानपान में भी बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करते हैं। आपको बता दें कि फिट रहने के लिए वह रोज एक जैसा खाना खाते हैं। उनकी लीन बॉडी का राज आज हम आपको बताएंगे।

रणवीर सिंह की फिटनेस का सीक्रेट
01 / 05

रणवीर सिंह की फिटनेस का सीक्रेट

बॉलीवुड में जब भी किसी एक्टर के फिटनेस और एनर्जी लेवल की बात आती है, तो इसमें रणवीर सिंह का नाम सबसे आगे आता है। एक्टर की एनर्जी लेवल का कोई मुकाबला नहीं है। आज के समय में उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा जबरदस्त फिटनेस और एनर्जी के लिए जाना जाता है। उनके फैंस भी अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनकी इस एनर्जी का राज क्या है। आपको बता दें कि इसके पीछे का राज उनका फिटनेस रूटीन है। एक्टर का रूटीन काफी स्ट्रिक्ट है। वह अपनी डाइट में भी बहुत बदलाव नहीं करते हैं। अपनी फिजीक को बनाए रखने के लिए वह रोज एक जैसा खाना खाते हैं। आज हम आपके साथ रणवीर सिंह की फिटनेस का सीक्रेट शेयर कर रहे हैं। और पढ़ें

जिम में बहाते हैं पसीना
02 / 05

जिम में बहाते हैं पसीना

आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए नियमित वर्काआउट करते हैं। वह मुख्य रूप से वेट ट्रेनिंग और कार्डियो करते हैं, जो उनकी मांसपेशियों को टोन बनाने और शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है।

सिंपल है डाइट
03 / 05

सिंपल है डाइट

किसी भी तरह की फैंसी डाइट और फूड खान के बजाए रणवीर सिंह बैलेंस डाइट को फॉलो करते हैं। वह ज्यादातर सिर्फ घर का बना खाते हैं। लेकिन एक्टर लॉ कार्ब डाइट फॉलो करते हैं, जिसमें वह रोटी-चावल को छोड़ प्रोटीन और फैट से भरपूर चीजें डाइट में अधिक शामिल करते हैं।

ऐसा करते हैं नाश्ता
04 / 05

ऐसा करते हैं नाश्ता

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि रणवीर सिंह सालों से एक जैसा नाश्ता कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह कई साल से एक जैसा नाश्ता कर रहे हैं। सुबह के समय वह ऑट्स खाते हैं जिसमें नट्स और चॉको चिप होते हैं। इसके साथ वह इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, डिटॉक्स जूस, प्रोबोयाटिक ड्रिंग, शिलाजीत,अश्वगंधा और खजूर के छोटे-छोटे लड्डू खाते हैं। और पढ़ें

ये है फिटनेस सीक्रेट
05 / 05

ये है फिटनेस सीक्रेट

रणवीर सिंह के फिटनेस न्यूट्रिशनिस्ट अनमोल सिंघाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणवीर सिंह की फिटनेस का राज उनकी मेहनत है। वह अपने वर्कआउट और डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वह इस सिद्धांत को ही फॉलो करते हैं। यह उनकी फिटनेस को बनाए रखने में मदद करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited