86 साल की उम्र में भी इतने फिट थे रतन टाटा, जाने कैसा था उनका डाइट प्लान

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने बीती रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 86 वर्ष की आयु में इस दुनिया से गए रतन टाटा अपनी कमाल फिटने को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते थे। आज हम आपको उनकी हेल्दी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

01 / 06
Share

रतन टाटा की डाइट कैसी थी?

देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने बीती रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सादगी पसंद जीवन जीने वाले रतन टाटा की दुनिया भर में तारीफ करते हुए लोग दिख जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह इस उम्र में इतने फिट कैसे रहते थे। आइए जानते हैं कैसा था रतन टाटा का डाइट प्लान?

02 / 06
Share

हेल्दी फूड पसंद

बेहतरीन लाइफस्टाइल के अलावा रतन टाटा को एक हेल्दी डाइट लेना भी काफी पसंद था। जिसमें वह हमेशा घर में बना खाना ही पसंद करते थे। जंक और फास्ट फूड से बन कोसों दूर रहते थे।

03 / 06
Share

पारसी खाना पहली पसंद

रतन टाटा ने कई टीवी इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी अपनी बहन के हाथ का बना पारसी खाना बेहद पसंद करते हैं। जो सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर होता है।

04 / 06
Share

पसंदीदा दाल

रतन टाटा को मसूर की दाल खाना बेहद पसंद था जिसे वह बड़े ही चाव से खाते थे। आपको बता दें कि पाचन में आसान मसूर की दाल पोषण से भरपूर होती है।

05 / 06
Share

नाश्ते की फेवरेट डिश

अकुरी एक पारसी डिश है जो देखने में अंडे की भुर्जी के समान होती है। रतन टाटा को नाश्ते में अकुरी खाना बेहद पसंद था।

06 / 06
Share

समाज सेवा में सबसे आगे

इस हेल्दी डाइट से अपने शरीर को फिट रखने के साथ अपने मन को फिट रखने के लिए रतन टाटा अक्सर समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। जिससे वह 86 साल तक एक शानदार जीवन जीते रहे।