रिफाइंड, सरसों या जैतून का तेल? हृदय रोगियों के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है बेस्ट, श्री श्री रवि शंकर ने दूर की कंफ्यूजन

खाना पकाने के लिए कौन से तेल का प्रयोग करना सेहत के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके बारे में श्री श्री रवि शंकर ने महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। यहां जानें कौन सा तेल सबसे अच्छा होता है।

बेस्ट कुकिंग ऑयल
01 / 05

​बेस्ट कुकिंग ऑयल

हम सभी भोजन पकाने के लिए तेल का प्रयोग जरूर करते हैं। साथ ही, कई अन्य तरह के पकवान भी तेल में ही तैयार किए जाते हैं। लेकिन अपने दैनिक खानपान के लिए सही तेल का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। खाना पकाने के लिए कौन सा तेल प्रयोग करना चाहिए। इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। यह सवाल उन लोगों के मन में सबसे अधिक आता है, जो लोग दिल की बीमारियां, हाई बीपी,कोलेस्ट्रॉल आदि से जूझ रहे होते हैं। वह अपनी सेहत में सुधार करने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल ढूंढने में लगे रहते हैं। कौन सा कुकिंग ऑयल बेस्ट है, इसके बारे में श्री श्री रवि शंकर ने बताया है। यहां आप भी जानें...और पढ़ें

सही तेल चुनना क्यों जरूरी
02 / 05

​सही तेल चुनना क्यों जरूरी

आपको बता दें कि अगर आप सही तेल का प्रयोग नहीं करते हैं,तो यह शरीर में कई गंभीर बीमारियों के विकास में योगदान देता है। क्योंकि जब इन तेलों को अधिक तापमान पर पकाया जाता है, तो इनमें ट्रांस फैट बनने लगता है और कैंसरकारी तत्वों का विकास होता है।

हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
03 / 05

​हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

जब आप खराब तेल खाते हैं तो यह शरीर में चर्बी बढ़ाता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है। इसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, कैंसर आदि जैसे रोगों का विकास हो सकता है।

बढ़ा सकते हैं परेशानी
04 / 05

​बढ़ा सकते हैं परेशानी

जो लोग पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों से जूझ रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस दौरान सही तेल चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपकी स्थिति को गंभीर बना सकता है। इससे हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ता है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है बेस्ट
05 / 05

खाना पकाने के लिए कौन सा तेल है बेस्ट

श्री श्री रवि शंकर सलाह देते हैं कि भोजन पकाने के लिए हमेशा देसी घी, सरसों, जैतून और नारियल तेल आदि का प्रयोग सबसे अच्छा होता है। इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं और ज्यादा पकाए जाने पर भी यह खराब नहीं होता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इनका सेवन करने की सलाह भी नहीं दी जाती है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited