पतली कमर के लिए Shilpa Shetty करती हैं ये योगासन, 49 में बनाए हुई हैं 29 जैसी जवानी
शिल्पा शेट्टी भले ही 50 साल की होने वाली हैं, लेकिन अपनी फिटनेस और पतली कमर के चलते वह आज भी 20 साल छोटी नजर आती हैं। आपको बता दें कि पतली कमर के लिए एक्ट्रेस नियमित योग का अभ्यास जरूर करती हैं। यहां जानें कौन से योग उनके रूटीन का हिस्सा हैं..

शिल्पा शेट्टी का योगा रूटीन
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में एक अलग जगह बनाई है। लेकिन आज के समय में उन्होंने फिल्मों से ज्यादा उन्हें उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए जाना जाता है। एक्टर 50 साल की होने वाली हैं, लेकिन अपनी फिटनेस के जलते वह आज भी अपनी उम्र से 20 साल छोटी नजर आती हैं। उनकी इस जवानी का राज स्ट्रिक्ट रूटीन और फिजिकल एक्टिविटी हैं। इस उम्र में भी एक्ट्रेस शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहती हैं। वह नियमित एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करती हैं, जो उनकी कमर को पतली बनाए रखने में मदद करता हैं। यहां जानें एक्ट्रेस कौन-कौन से योगासन नियमित करती हैं।

योग करना होता है फायदेमंद
एक्ट्रेस का मानना है कि नियमित योग करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह बढ़ती उम्र के साथ आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, शरीर में लचीलेपन को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने में भी मदद करता है।

नौकासन
जब पेट की मांसपेशियों को टोन करने की बात आती है, नौकासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। साथ ही, शरीर के संतुलन में भी सुधार करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी यह योगासन बहुत कारगर है।

बालासन
एक्ट्रेस रोज इस योगासन का अभ्यास करती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मांसपेशियों की जकड़न और ऐंठन को दूर करता है। कमर दर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ यह मानसिक स्वास्थ्य को बहेतर बनाने में भी मदद करता है। यह तनाव दूर करके दिमाग को शांत करता है।

उत्कटासन
पैर की मांसपेशियों को टोन करने और निचले शरीर को मजबूत बनाने में इस योगासन का अभ्यास बहुत लाभकारी है। यह भी शरीर के संतुलन को बेहतर बनाता है। इस योगासन को करने के लिए कुर्सी की मुद्रा में बैठना होता है, इसलिए इसे चेयर पोज भी कहा जाता है।

विपरीत शलभासन
जब इस योग का अभ्यास किया जाता है, तो इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह छाती से लेकर पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है। इसे पेट के साथ शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
आयशा खान ने बढ़ाया पारा, फैंस के छूटे पसीने
Jun 29, 2025

मानसून में पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये स्पॉट, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम

Stars Spotted Today: पत्नी की अस्थि विसर्जन के समय रो पड़े शेफाली जरीवाला के पति, अमिताभ ने फैंस का सादगी से किया स्वागत

कमजोर लिवर वालों के लिए बेस्ट हैं ये आसान योगासन, बढ़ा देते हैं जिगर की ताकत, मशीन की तरह करता है काम

भारत के अलावा सिर्फ एक और देश के पास है ब्रह्मोस मिसाइल, लेकिन वो रूस नहीं है

खत्म हुआ सस्पेंस, इस दिन से शुरू होगा एशिया कप 2025

ZIM vs SA 1st Test Day 2 Highlights: जिंबाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत की पकड़, जिंबाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने जड़ा शतक

दिल्ली के इस पार्क में बनेगा 'क्लीन एयर जोन', वायु प्रदूषण से निपटने की सरकार ने बनाई खास योजना

Census 2026: कब शुरू होगी जनगणना, कौन-कौन से पूछे जाएंगे सवाल? सरकार की तैयारियां पूरी, देखिए लिस्ट

Air India की टोक्यो से दिल्ली आ रही उड़ान कोलकाता 'डायवर्ट', सामने आई ये वजह

शेफाली जरीवाला ने निधन की खबर सुन सन्न हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति पराग के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited