इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा, पेट में जाते ही लगा देता है बीमारियों का अंबार

Side Effects of Water Chestnut: सिंघाड़ा खाने के फायदे के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को सिंघाड़ा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए।

01 / 06
Share

किसे नहीं खाना चाहिए सिंघाड़ा?

सर्दियों में सिंघाड़ा भरपूर मात्रा में खाने को मिलता है। हेल्दी और टेस्टी सिंघाड़ा कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसे खाना हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को सिंघाड़ा कभी नहीं खाना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे लोग बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए।

02 / 06
Share

एलर्जी होने पर सिंघाड़ा न खाएं

एलर्जी होने पर हमें खान पान का चयन काफी सोचकर करना चाहिए। इसलिए एलर्जी की समस्या होने पर आपको सिंघाड़ा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं।

03 / 06
Share

डायबिटीज में सिंघाड़ा न खाएं

शुगर के रोगियों को खाने पीने को लेकर काफी सावधान हो जाना चाहिए। सिंघाड़े का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सिंघाड़े का सेवन नहीं करना चाहिए।

04 / 06
Share

किडनी के मरीज सिंघाड़ा न खाएं

सिंघाड़े में सोडियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, इसलिए किडनी के रोगियों को सिंघाड़े का सेवन करने से मना किया जाता है। हालांकि आप ताजे सिंघाड़े खा सकते हैं लेकिन पैकेज बंद सिंघाड़े आपको नहीं खाने चाहिए।

05 / 06
Share

कब्ज के मरीज सिंघाड़ा न खाएं

कब्ज के मरीजों को भी सिंघाड़ा न खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसकी प्रकृति ठंडी होती है, जिससे यह आपकी समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।

06 / 06
Share

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है, इसके एक्सपर्ट की सलाह के तौर पर नहीं लिया जा सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार हेल्थ एक्सपर्ट राय लेना जरूरी है।