Skin Care: क्या आम खाने से मुहांसे और पिंपल्स हो सकते हैं?
Skin Care Tips: गर्मी का मतलब फलों के राजा आम का मौसम है, इस रसीले फल में विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जबकि आमों को स्वास्थ्यप्रद फलों में से एक माना जाता है, एक लोकप्रिय धारणा है कि आम खाने से मुंहासे और पिम्पल्स के ब्रेकआउट का कारण बन सकते हैं। लेकिन सच क्या है आइये जानते हैं-

मुंहासे और पिम्पल्स
त्वचा विशेषज्ञ, किरण सेठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आम खाने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम प्राकृतिक रूप से पका हुआ हो। नेचुरल तरीके से पका आम खाने से मुंहासे और पिम्पल्स का खतरा कम होता है, इसलिए आम लेने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि कहीं आम कार्बाइड से तो नहीं पकाया गया है।

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स
आम से मुंहासे नहीं होते, लेकिन कभी-कभी छिलके में एलर्जिनिक पदार्थ होते हैं। आम में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो मुंहासे-पिंपल्स स्किन में ब्रेकआउट का कारण बन सकता है।

मुंहासे पैदा कर सकता है ?
किरण सेठी के मुताबिक आम काफी मीठा होता है और अधिक चीनी होने के कारण यह मुंहासे पैदा कर सकता है। इसलिए आम खाते समय उसकी मात्रा का अवश्य ध्यान रखें। अन्यथा मुंहासे और पिम्पल्स के शिकार हो सकते हैं।

छिलके में एलर्जेनिक पदार्थ
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक डॉ. मनदीप सिंह का मानना है कि आम खाने से मुंहासे नहीं होते हैं, लेकिन कभी-कभी छिलके में एलर्जेनिक पदार्थ होते हैं। इसके हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो मुंहासे और पिम्पल्स के ब्रेकआउट का कारण बन सकता है।

ऐसे आम खाएं
डॉक्टर मनदीप के मुताबिक अगर आपको संदेह है कि आपके मुंहासे आम के कारण हैं, तो आपको फल को दोष देने से पहले कुछ चीजों को आजमाने की जरूरत है, जैसे कि ताजा आम खाएं, शेक या जूस न पियें नहीं; इसके अलावा आम के छिलके को अपनी त्वचा पर ना लगने दें, साथ ही सीधे आम को चबाएं नहीं, इसके बजाय कटे हुए फल को चम्मच से खाएं और कच्चे आम के बजाय पके हुए आम को खाने की कोशिश करें।

आम को ठंडा करने की कोशिश करें
किरण सेठी का कहना कि आम ही मुंहासे पैदा करते हैं इसका कोई ठोस सबूत नहीं है लेकिन गर्म आम खाने के बाद मुंहासे और पिम्पल्स का अधिक ब्रेकआउट देखते हैं, तो खाने से पहले आम को ठंडा करने की कोशिश करें।

कार्बाइड वाले आम
डॉ. मनदीप ने इसपर सहमति जताते हुए कहा कि आम को पानी में भिगोकर खाने से कई फायदे होते हैं। यह कृत्रिम रूप से पके आमों (यदि वे पानी में तैर रहे हैं) की पहचान करने में मदद करता है, अतिरिक्त फाइटिक एसिड और मैंगो सैप ऑयल को हटाता है जो एलर्जी रिएक्शन को ट्रिगर कर सकता है और सूखे फल के रिहाइड्रेशन को बढ़ावा देता है।"
किस फिल्म से किया था इन बॉलीवुड स्टार्स ने डेब्यू?
May 14, 2025

पिता Indian Army से रिटायर और बेटी बनी सीबीएसई टॉपर, बड़े होकर बनना चाहती है IAS

हमको अपने खिलाड़ी 26 मई तक वापस चाहिए, आ गया इस देश का आदेश और बुरी फंसी 6 IPL टीमें

सिंपल, स्ट्रॉन्ग, स्टाइलिश: 2025 में ये नोकिया फोन हैं बेस्ट

कौन हैं UPSC के नए चेयरमैन अजय कुमार, जानें कब बने थे IAS

हाथ में रंग बिरंगा तोता पकड़े कान्स पहुंची उर्वशी, चम चम करती ड्रेस देख सब हैरान

ग्रेनो वेस्ट में 80 करोड़ की लागत से बन रहा STP, शहर से गुजरने वाली हिंडन नदी को मिलेगा नया जीवन

Stock Market Today: शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक, 81500 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24700 के पार

‘Kesari Chapter 2’ Box Office: फिसड्डी साबित हुई अक्षय कुमार की फिल्म, 100 करोड़ी होने से पहले तोड़ देगी दम

नोएडा बनेगा नैनो टेक्नोलॉजी हब! रेनेसा तैयार करेगी अल्ट्रा-मॉडर्न चिप, वैष्णव का ऐलान

'रचनात्मक नाम रखने से हकीकत नहीं बदल जाएगी', अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों का नाम बदलने पर चीन को MEA का करारा जवाब
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited