होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

भीषण गर्मी के बाद बारिश की उमस कहीं कर न दे आपको बीमार, जानें इस मौसम में बचाव के आसान उपाय

भीषण गर्मी के बाद बारिश की बौछार के कारण हुआ मौसम का ये बदलाव आपको बहुत पसंद आ रहा है। लेकिन यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए टिप्स..

मानसून का आगमन मानसून का आगमन
01 / 08
Share

मानसून का आगमन

देश में मानसून की शुरूआत हो चुकी है। जिसके कारण इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन शरीर को राहत देने वाली इस बारिश ने आपकी सेहत को और चुनौती दे डाली है। आइए जानते हैं इस मौसम में हेल्दी रहने के कुछ आसान उपाय..

उमस बढ़ाएगी टेंशन उमस बढ़ाएगी टेंशन
02 / 08
Share

उमस बढ़ाएगी टेंशन

तपती गर्मी के बाद हुई बारिश मौसम में उमस को बढ़ा देती है। जिससे हमारे वातावरण में कई तरह की बैक्टीरिया जन्म ले लेते हैं। जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं।

03 / 08
Share

तापमान का बदलाव

तापमान में यह अचानक हुआ बदलाव आपको शारीरिक ही नहीं मानसिक भी काफी परेशान कर सकता है। एक साथ गर्मी और अचानक से बारिश आपको कई तरह के वायरल संक्रमण से घेर लेती है।

04 / 08
Share

रोगों का खतरा

इस मौसम के बदलाव में आपको सामान्य फ्लू, गले का इंफेक्शन, साइनस और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं।

05 / 08
Share

कैसे करें बचाव

आप कुछ चीजों में सावधानी रखकर अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ सावधानियां

06 / 08
Share

यात्रा से बचें

ऐसे मौसम में आपको अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए। इसकी जगह आपको घर पर ही अधिकतम समय बिताना चाहिए।

07 / 08
Share

भीगने से बचें

ऐसे में आपको अनावश्यक बारिश में भीगने से बचना चाहिए। यह आपको आसानी से बीमार कर सकता है।

08 / 08
Share

​तापमान का ख्याल रखें​

यदि आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां का तापमान कम हैं तो आपको एक साथ धूप में या बाहर नहीं निकलना चाहिए। इससे आपको समस्या हो सकती है।