मीट-मछली खूब पसंद करते थे स्वामी विवेकानंद, फिट रहने के लिए क्या खाते थे, ये रहा उनका सीक्रेट डाइट प्लान

Swami Vivekananda: भारत से लेकर अमेरिका तक हिंदुत्व का महत्व बताने वाले स्वामी विवेकानंद दिव्य पुरुष थे। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावित था कि उन्हें सुनने वाले मोहित हो जाते थे। स्वामी विवेकानंद दशकों से असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। सिर्फ युवा ही नहीं किसी भी वर्ग का इंसान स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर जीवन को बेहतर बना सकता है।

क्या खाते थे स्वामी विवेकानंद
01 / 07

क्या खाते थे स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Diet: सोशल मीडिया पर अकसर स्वामी विवेकानंद के खाने को लेकर बहस होती रहती है। कुछ समय पहले इस्कॉन के अमोघ लीला दास ने कहा था कि नेक आदमी कभी भी ऐसी किसी चीज का सेवन नहीं करेगा जो किसी जानवर को नुकसान पहुंचाती हो। उनका कटाक्ष विवेकानंद पर था। दरअसल, स्वामी विवेकानंद के बारे में कहा जाता है कि वह मांसाहार का सेवन करते थे और मछली भात उन्हें बेहद प्रिय था। और पढ़ें

स्वामी विवेकानंद की फिटनेस
02 / 07

स्वामी विवेकानंद की फिटनेस

वैसे हर कोई विवेकानंद की फिटनेस से प्रभावित रहता था। आइये जानते हैं आखिर क्या था उनकी सेहत का राज? फिट रहने के लिए वह किस चीज का सेवन करते थे?

पसंदीदा व्यंजन
03 / 07

पसंदीदा व्यंजन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वामी विवेकानंद को हांडी पुलाव खाना और बनाना काफी अच्छा लगता था। कई वेबसाइट्स पर प्रकाशित लेखों में जिक्र है कि स्वामी विवेकानंद सूप और मांस या मछली वह खास तौर पर पसंद करते थे।

मीठे में आइसक्रीम
04 / 07

मीठे में आइसक्रीम

स्वामी विवेकानंद खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर वह कोई मिठाई और आइसक्रीम लेते थे।

खाने पर शोध करते थे स्वामी
05 / 07

खाने पर शोध करते थे स्वामी

जाने-माने बंगाली उपन्यासकार शंकर ने साल 2003 में विवेकानंद के जीवन पर बंगाली में किताब 'अचेना अजाना विवेकानंद' में बताया कि वह युवावस्था में एक 'ग्रीडी क्लब' चलाते थे और यहां खाना पकाने के बारे में गहन शोध करते थे।

अंडे वाली खिचड़ी
06 / 07

अंडे वाली खिचड़ी

वो फ्रेंच पकवान की कुकिंग की किताबें लाए थे और उन्होंने कई नए पकवानों की खोज की थी। जिसमें से एक डिश खिचड़ी की थी जिसमें उन्होंने अंडे, मटर और आलू का उपयोग किया था।

चाय थी कमजोरी
07 / 07

चाय थी कमजोरी

अन्य किताब 'अहारे-अहारे बिबेकानंदा' में जिक्र है कि चाय स्वामी विवेकानंद की कमजोरी थी। बचपन में उन्हें घर के करीब बिकने वाली कचौड़ी सब्जी खाना पसंद था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited