मीट-मछली खूब पसंद करते थे स्वामी विवेकानंद, फिट रहने के लिए क्या खाते थे, ये रहा उनका सीक्रेट डाइट प्लान

Swami Vivekananda: भारत से लेकर अमेरिका तक हिंदुत्व का महत्व बताने वाले स्वामी विवेकानंद दिव्य पुरुष थे। उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावित था कि उन्हें सुनने वाले मोहित हो जाते थे। स्वामी विवेकानंद दशकों से असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। सिर्फ युवा ही नहीं किसी भी वर्ग का इंसान स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर जीवन को बेहतर बना सकता है।

01 / 07
Share

क्या खाते थे स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Diet: सोशल मीडिया पर अकसर स्वामी विवेकानंद के खाने को लेकर बहस होती रहती है। कुछ समय पहले इस्कॉन के अमोघ लीला दास ने कहा था कि नेक आदमी कभी भी ऐसी किसी चीज का सेवन नहीं करेगा जो किसी जानवर को नुकसान पहुंचाती हो। उनका कटाक्ष विवेकानंद पर था। दरअसल, स्वामी विवेकानंद के बारे में कहा जाता है कि वह मांसाहार का सेवन करते थे और मछली भात उन्हें बेहद प्रिय था।

02 / 07
Share

स्वामी विवेकानंद की फिटनेस

वैसे हर कोई विवेकानंद की फिटनेस से प्रभावित रहता था। आइये जानते हैं आखिर क्या था उनकी सेहत का राज? फिट रहने के लिए वह किस चीज का सेवन करते थे?

03 / 07
Share

पसंदीदा व्यंजन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वामी विवेकानंद को हांडी पुलाव खाना और बनाना काफी अच्छा लगता था। कई वेबसाइट्स पर प्रकाशित लेखों में जिक्र है कि स्वामी विवेकानंद सूप और मांस या मछली वह खास तौर पर पसंद करते थे।

04 / 07
Share

मीठे में आइसक्रीम

स्वामी विवेकानंद खाने के बाद डेजर्ट के तौर पर वह कोई मिठाई और आइसक्रीम लेते थे।

05 / 07
Share

खाने पर शोध करते थे स्वामी

जाने-माने बंगाली उपन्यासकार शंकर ने साल 2003 में विवेकानंद के जीवन पर बंगाली में किताब 'अचेना अजाना विवेकानंद' में बताया कि वह युवावस्था में एक 'ग्रीडी क्लब' चलाते थे और यहां खाना पकाने के बारे में गहन शोध करते थे।

06 / 07
Share

अंडे वाली खिचड़ी

वो फ्रेंच पकवान की कुकिंग की किताबें लाए थे और उन्होंने कई नए पकवानों की खोज की थी। जिसमें से एक डिश खिचड़ी की थी जिसमें उन्होंने अंडे, मटर और आलू का उपयोग किया था।

07 / 07
Share

चाय थी कमजोरी

अन्य किताब 'अहारे-अहारे बिबेकानंदा' में जिक्र है कि चाय स्वामी विवेकानंद की कमजोरी थी। बचपन में उन्हें घर के करीब बिकने वाली कचौड़ी सब्जी खाना पसंद था।