शरीर को कमजोर और बेजान बना देगी विटामिन-ई की कमी, चलना फिरना तक हो जाएगा मुश्किल
शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो जाए तो कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। आज हम आपको शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं। जो विटामिन-ई के कमी के हो सकते हैं।
विटामिन-ई की कमी के संकेत
विटामिन-ई हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी के संकेत हमारे शरीर में अलग-अलग तरह से दिखते हैं। यदि आपके शरीर में विटामिन-ई की कमी हो जाए तो आपका शरीर कमजोर और बेजान हो जाता है। आज हम आपको विटामिन-ई की कमी के कुछ संकेत बताने जा रहे हैं।
रूखी बेजान त्वचा
विटामिन-ई की कमी का सबसे पहला संकेत हमारी त्वचा पर देखने को मिलता है। इसकी कमी होने पर आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखाई देने लगती हैं।
कमजोर आंखें
विटामिन-ई हमारी आंखों की सेहत के लिए भी भरपूर जिम्मेदार है। इसकी कमी होने पर आपको मोतियाबिंद और कमजोर रोशनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मांसपेशियों की कमजोरी
विटामिन-ई हमारी मसल्स हेल्थ को दुरुस्त करने में हेल्प करता है। इसकी कमी होने पर आपकी मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। जिससे आपके शरीर का बैलेंस भी बिगड़ने लगता है।
कमजोर बाल
विटामिन-ई की कमी होने पर आपको कमजोर बालों की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपके बालों का झड़ना, कमजोर होना और सूखापन जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
कमजोर इम्यूनिटी
विटामिन-ई की कमी आपकी इम्यूनिटी को भी कमजोर बना देती है। इसकी कमी होने से आपका शरीर आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
कैसे कमी करें पूरी
विटामिन-ई की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजें जैसे ड्राई-फ्रूट्स, सीड्स और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। एवोकाडो विटामिन-ई का एक शानदार स्रोत है।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited