ठंडे मौसम में भी शरीर में बनी रहेगी गर्माहट, बस खाना शुरू कर दें ये सुपरफूड, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

अगर आपको भी सर्दियों में बहुत ठंड लगती है और आप शरीर को गर्म रखने का प्राकृतिक नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो आपको बता दें कि कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको आपकी समस्या दूर हो सकती है। यहां जानें इन सुपरफूड्स के बारे में...

01 / 05
Share

ठंड में गर्मी देने वाले फूड

मौसम में बदलाव के साथ अब ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। अब धीरे-धीरे हम सर्दियों की ओर बढ़ रहे हैं। बढ़ती ठंड के दौरान लोग शरीर को गर्म रखने के लिए दिन में कई-कई बार चाय पीते हैं। साथ ही, तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप कुछ सुपरफूड को खाना शुरू कर दें तो इसकी मदद से आपको न सिर्फ सर्दियों में शरीर को गर्म रखने बल्कि इम्यूनिटी मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी। यह आपको सर्दियों में बीमार पड़ने से भी बचाएंगे।

02 / 05
Share

मक्के का आटा

मक्के के आटे की रोटी सर्दियों में खाने से न सिर्फ सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं, बल्कि यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। यह प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर को भरपूर एनर्जी देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

03 / 05
Share

सूखे मेवे

सर्दियों के मौसम में आपको रोज मुट्ठी भर नट्स और ड्राई फ्रूट खाने चाहिए। काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता, खजूर किशमिश आदि सभी पोषण से भरपूर होते हैं। ये तासीर में गर्म होते हैं और सेहत को चमत्कारी फायदे देते हैं। यह आपको ठंड में भी गर्मी का एहसास कराते हैं।

04 / 05
Share

शकरकंद

मीठे और स्वादिष्ट शकरकंद सर्दियों में खाना सभी को बहुत पसंद होता है। ये पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स और शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

05 / 05
Share

रागी और बाजरा

इन दोनों ही अनाज को डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर पोषण के साथ कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर आदि से भरपूर होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। इनकी रोटी खाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।