खोखली-टूटी हड्डियों में ताकत भर देंगे ये फूड, कैल्शियम की हैं खदान, खाते ही शरीर बनेगा लोहा

अगर आप भी कमजोर और खोखली हड्डियों के परेशान हैं, तो आपको आज से ही अपनी डाइट में ये देसी फूड्स शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। इनकी मदद से आपको बुढ़ापे तक अपने शरीर का ढांचा खड़ा रखने में मदद मिलेगी।

हड्डियों के लिए फूड
01 / 06

​हड्डियों के लिए फूड

अगर आप शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि आपकी हड्डियां भी मजबूत हों। यह शरीर को स्वस्थ के ढांचे को टिकाए रखने और बुढ़ापे तक शरीर को खड़ा रखने में मदद करती हैं। लेकिन खराब डाइट और बुरी आदतों की वजह से आजकल लोगों की कम उम्र में ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। बढ़ती उम्र के साथ उनके शरीर का ढ़ांचा भी झुकने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका अगर आप नियमित सेवन करेंगे, तो इससे आपकी हड्डियां लोहे की तरह मजबूत बनेंगी।और पढ़ें

रागी
02 / 06

​रागी

यह एक बेहतरीन मिलेट है, जिसमें कैल्शियम और प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह हमारी हड्डियों व मांसेपशियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक फूड है।

दूध से बनी चीजें
03 / 06

​दूध से बनी चीजें

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको दूध, दही, छाछ, पनीर, देसी घी आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इनमें कैल्शियम के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

चिया के बीज
04 / 06

​चिया के बीज

इन छोटे काले बीजों में भी हेल्दी फैट्स, कैल्शियम और प्रोटीन आदि भरपूर मात्रा में होता है। जिसकी मदद से आप आसानी से अपने शरीर को मजबूत बना सकते हैं।

तिल
05 / 06

​तिल

काले हों या सफेद, एक चम्मच तिल का रोज सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं।

राजगिरा
06 / 06

​राजगिरा

राजगिरा भी एक मिलेट है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited