ये हरे पत्‍ते हैं अमिताभ बच्चन की बेजोड़ एनर्जी का राज, 81 की उम्र में भी कर रहे जवान लड़कों की तरह काम

अमिताभ बच्चन 81 के होकर काफी फिट और ऊर्जावान बने रहते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनकी इस पिटने का राज क्या है? आपको बता दें कि वह एक खास हरे पत्ते का सेवन करते हैं, जो उनकी सेहत को दुरुर्सत रखता है।

01 / 05
Share

​अमिताभ बच्चन की जवानी का राज

बॉलीवड के विग बी अमिताभ बच्चन 82 साल के होने वाले हैं। लेकिन उनकी फिटनेस को देख उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं लगाया जा सकता है। 81 के होकर भी एक्टर काफी फिट और एक्टिव रहते हैं। आपको बता दें कि वह आज भी जवान लड़कों वाले काम कर लेते हैं। लोग उनकी फिटनेस को देख हैरान रह जाते हैं। वह शारीरिक रूप से काफी एक्टिव रहते हैं। लोग अक्सर यह सवाल भी पूछते हैं कि आखिर उनकी इस जबरदस्त फिटनेस का राज क्या है। यहां जानें सबकुछ...

02 / 05
Share

स्वस्थ जीवनशैली

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जीवनशैली काफी स्वस्थ है। वह किसी भी तरह की अनहेल्दी डाइट फाॉलो नहीं करते हैं। वह शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं।

03 / 05
Share

​एक्सरसाइज

एक्टर नियमित एक्सरसाइज करते हैं। आपको बता दें वे सुबह के समय योग करते हैं, मॉर्निंग वॉक आदि का अभ्यास भी करते हैं। यह उन्हें बढ़ती उम्र के साथ भी सेहतमंद रखने में मदद करता है।

04 / 05
Share

​खास डाइट

आपको बता दें कि अमिताभ स्वस्थ डाइट को फॉलो करते हैं। वे शाकाहारी आहार लेते हैं। वह किसी भी तरह की अनहेल्दी चीज नहीं खाते हैं। इसके बजाए वह नारियल पानी, दलिया, प्रोटीन से भरपूर फूड, बादाम शेक आदि का सेवन करते हैं।

05 / 05
Share

​सुबह चबाते हैं ये पत्ते

एक्टर सुबह उठने के बात एक खास पत्ते चबाते हैं। इन पत्तियों का नाम है तुलसी की पत्ति। आपको बता दें कि तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और गंभीर बीमारियां दूर रहती हैं। यह शरीर को जवां बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं।