किचन में रखे ये गंदे तेल बढ़ाते हैं खून की नलियों में गंदगी, हाई कोलेस्ट्रॉल को देते हैं दावत, आज ही निकाल फेंके बाहर
अगर आपके किचन में भी ये गंदे तेल मौजूद हैं , तो आपको आज से इनका प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए। साथ ही इन्हें जल्द ही किचन से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी वजह से नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है और कई खतरना बीमारियां हो सकती हैं।
खून में गंदगी बढ़ाने वाले तेल
भोजन पकाने के लिए तेल बहुत आवश्यक होता है। हम जब भी भोजन तैयार करते हैं तो तेल का तड़का जरूर लगाते हैं। लेकिन भोजन को स्वस्थ बनाने के लिए सही तेल का प्रयोग करना बहुत आवश्यक है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ज्यादातर लोगों में हृदय रोग, हाई बीपी और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए जिम्मेदार तेल है। अस्वस्थ तेल का प्रयोग सेहत आपको कई खतरनाक बीमारियों के जोखिम में डालता है। आजकल ज्यादातर लोगों के किचन में कई ऐसे तेल मौजूद हैं जो नलियों में गंदगी बढ़ाते हैं। यहां जानें कौन से तेल का प्रयोग आपको करने से बचने की जरूरत है।
कौन से तेल हैं निकालें बाहर
आपको बता दें कि ऐसे कई तेल हैं जिनका आजकल लोग खूब प्रयोग कर रहे हैं। क्योंकि इनकी खूब मार्किटिंग की जाती है और इन्हें स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा भी बताया जाता है। लेकिन वास्तव में ये सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इन तेलों की लिस्ट में राइस ब्रान ऑयल, मूंगफली का तेल, सनफ्लावर ऑयल, कैनोला ऑयल, सोयाबीन ऑयल, कॉर्न ऑयल आदि शामिल हैं।
क्यों न खाएं ये तेल
इस तरह के तेलों का सेवन करने से इसलिए परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन्हें बहुत ज्यादा प्रोसेस किया जाता है। प्रोसेसिंग के दौरान इनका पोषण काफी नष्ट हो जाता है। साथ ही, ये तेल गर्म तापमान पर पकाने से बहुत जल्दी खराब भी हो जाते हैं। खराब तेल में बार-बार पका भोजन करने से शरीर में बीमारियां बनने लगती हैं।
दिल की बीमारियां
इन प्रोसेस्ड तेल का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ता है। यह मोटापा, डायबिटीज, नसों में कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी आदि जैसे गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। ये भी हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोज जैसी गंभीर स्थितियों के विकास में योगदान देते हैं।
कौन सा तेल करें इस्तेमाल
जब बात डीप फ्राइंग की आती है, तो सरसों के तेल से बेहतर शायद ही कुछ हो सकता है। क्योंकि यह अधिक तापमान पर पकाने पर भी खराब नहीं होता है। इसी तरह नारियल का तेल भी एक अच्छा विकल्प है। हल्का रोस्ट करने के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा है। लेकिन इसे डीप फ्राइंग के लिए प्रयोग करने से बचना चाहिए।
अट्ठे पे अट्ठा! कमिंदु मेंडिस ने टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास
IPL 2025 में मिले 5 रिटेंशन, तो इन खिलाड़ियों को साथ रखेंगी 10 टीम
क्यों आ रही हैं इतनी महामारियां? ग्रह पर हमारा प्रभाव भी है इसका कारण
सूट हो या साड़ी, इन कलर कॉम्बिनेशन को करें स्टाइल, दूर से दिखेगी रईसी तो लोग देंगे खूब भाव
Karma Quotes In Hindi: कर्म लौटकर जरूर आता है.. कर्मा से जुड़े कोट्स को पढ़कर समझे इसका सही अर्थ, यहां देखें कर्मा कोट्स इन हिंदी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited