शरीर में ये लक्षण हैं डिहाइड्रेशन के संकेत
Dehydration In Summers: गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शरीर में पानी की कमी से पेशाब पीला हो जाता है। यह सबसे पहला संकेत है। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इनमें डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) इस मौसम में होने वाली एक आम समस्या है।


डिहाइड्रेशन के लक्षण
डिहाइड्रेशन एक छोटी सी समस्या है, लेकिन इसके बहुत गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कई बार हालत इतनी खराब हो जाती है कि दिल का दौरा भी पड़ सकता है । ज्यादातर लोगों को डिहाइड्रेशन के लक्षणों के बारे में पता नहीं होता है। आइए जानते हैं कि शरीर में पानी की कमी होने पर क्या होता है।


हृदय रोग का भी खतरा होता है
डॉक्टरों का कहना है कि डिहाइड्रेशन के कारण फिब्रिलेशन (हृदय गति का अचानक बढ़ना) का खतरा होता है। इससे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। हालांकि ऐसे मामले बहुत कम होते हैं, लेकिन यह बहुत खतरनाक होते हैं। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी न हो।
हीट स्ट्रोक से परेशानी
डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ महीनों में हीट स्ट्रोक की दर बढ़ सकती है। यह एक खतरनाक बीमारी है जो गर्मियों में होती है। हीट स्ट्रोक से मौत भी हो सकती है। इसे हीट स्ट्रोक के नाम से भी जाना जाता है। हीटस्ट्रोक से हृदय गति बढ़ सकती है। इसके साथ ही उल्टी या जी मिचलाना भी होता है। इसे रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि लंबे समय तक सीधे धूप के संपर्क में आने से बचा जाए।
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 7 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। अगर सिर्फ पानी पीना संभव न हो तो पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें चिया सीड्स, या खीरा, पुदीना मिलाएं। मौसमी फल और सब्जियां, सलाद भरपूर मात्रा में खाएं। ज्यादा देर तक धूप में न रहें और दही, छाछ, नारियल पानी और लस्सी का भी सेवन कर सकते हैं।
IPL 2025 से पहले RCB का विस्फोटक बल्लेबाज धराशायी, टीम की बड़ी टेंशन
Top 7 TV Gossips: बच्चे के लिए भगवान के आगे गिड़गिड़ाते हैं विक्की जैन, हिना खान को धर्मेंद्र ने किया वीडियो कॉल
सचिन महान या विराट कोहली, संजय मांजरेकर ने दिया जवाब
कौन सा हरा चारा खाती है बकरी, जिससे दूध और बकरे के मीट होता है पौष्टिक
पाकिस्तान की शांतिप्रिया बनीं हुस्न परी हानिया आमिर, गोल्डन गाउन में यूं किया दीपिका को कॉपी, लेटेस्ट लुक देख इंडिया वाले भी फिदा
Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज इन 4 राशि वालों का अपने लव पार्टनर हो सकता है झगड़ा, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां
गोविंदा संग तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-"मेरी बेटी जवान हो रही थी..."
JNU की पूर्व छात्रा शेहला रशीद को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को देशद्रोह का केस वापस लेने की दी अनुमति
Himachal Landslides: हिमाचल में तबाही का मंजर, आफत की बारिश-लैंडस्लाइड से 112 सड़कें बंद; इन चीजों के मिट गए नामों निशान
डेल स्टेन ने अफगानिस्तान के आईसीसी टूर्नामेंट जीतने को लेकर की सबसे बड़ी भविष्यवाणी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited