महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने पर दिखते हैं ये 6 बदलाव, हड्डियों के साथ-साथ मसल्स भी हो जाती हैं कमजोर
Calcium Deficiency in Women: महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा कैल्शियम की कमी के शिकार होती हैं। यही कारण है कि महिलाओं को कैल्शियम युक्त डाइट लेने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। आज हम आपको महिलाओं के शरीर में दिखने वाले ऐसे 6 लक्षण बताने जा रहे हैं। जो कैल्शियम की कमी के संकेत हो सकते हैं।

क्यों जरूरी है कैल्शियम?
कैल्शियम हमारे शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला मिनरल है। जो हमारे शरीर मे हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं इसकी सर्वाधिक कमी बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं में देखी जाती है।

महिलाओं में क्यों कम होता है कैल्शियम?
महिलाओं में कैल्शियम की कमी का कारण खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव है। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो 40 साल की आयु के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी अक्सर हो जाती है। जिसकी पूर्ति के लिए उन्हें कैल्शियम रिच फूड खाने की सलाह दी जाती है।

दिखने लगते हैं ये लक्षण
महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने पर ये 6 बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 6 बदलाव..

लगातार थकान रहना
यदि आप दिन भर थकान और लो फील करती हैं, तो आपको अपने कैल्शियम लेवल को एक बार जरूर चेक करा लेना चाहिए। क्योंकि बहुत अधिक थकान कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

हार्मोनल चेंजेस
कैल्शियम की कमी के कारण विशेषकर महिलाओं को हार्मोनल चेंजेस का भी सामना करना पड़ता है। यदि आप हार्मोनल चेंजेज से जूझ रही हैं तो आपको कैल्शियम की जांच करा लेनी चाहिए।

मांसपेशियों में दर्द
महिलाओं को अक्सर मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहती है। तो यह भी कैल्शियम की कमी का एक बड़ा संकेत हैं।

मेमोरी लॉस और कनफ्यूजन
मेमोरी लॉस और कनफ्यूजन की समस्या का कारण शरीर में हुई कैल्शियम की कमी भी हो सकती है।

नाखूनों का टूटना
शरीर में हुई कैल्शियम की कमी का असर हमारे नाखूनों पर भी देखने को मिलता है। इसकी कमी के कारण महिलाओं के नाखून जल्दी कमजोर होने लगते हैं और आसान से टूट जाते हैं।

दांतों का झड़ना और दर्द
कैल्शियम की कमी होने पर दांतो में अचानक दर्द होना और झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपको भी दांतों में अचानक से दर्द होने लगा है तो आपको डाइट में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए।

जया किशोरी की फिटनेस का राज है ये बात, सुबह इतने बजे उठती हैं, करती हैं यह काम

एक केला खाकर अश्वनी कुमार ने लगा दी KKR की लंका, डेब्यू पर रचा इतिहास

IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

IAS की तैयारी के लिए क्या है सही उम्र, कब से शुरू करें UPSC की पढ़ाई

धरती कितनी स्पीड से घूमती है, 365 दिनों में लगाती है सूरज का एक चक्कर

Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार 1 अप्रैल 2025 को बैंक खुले हैं या बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

PBKS vs LSG Dream11 Prediction: पंजाब और लखनऊ का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

'...परमाणु हथियार बनाएंगे हम!', अमेरिका ने दिखाई आंख तो तिलमिलाए ईरान ने दी चेतावनी

शरीयत के खिलाफ कोई UCC मान्य नहीं, उत्तराखंड में मुसलमानों की राय नहीं ली गई : मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान, गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए हो जाएं तैयार, जानें मौसम का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited