महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने पर दिखते हैं ये 6 बदलाव, हड्डियों के साथ-साथ मसल्स भी हो जाती हैं कमजोर
Calcium Deficiency in Women: महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा कैल्शियम की कमी के शिकार होती हैं। यही कारण है कि महिलाओं को कैल्शियम युक्त डाइट लेने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। आज हम आपको महिलाओं के शरीर में दिखने वाले ऐसे 6 लक्षण बताने जा रहे हैं। जो कैल्शियम की कमी के संकेत हो सकते हैं।


क्यों जरूरी है कैल्शियम?
कैल्शियम हमारे शरीर में सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाने वाला मिनरल है। जो हमारे शरीर मे हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं इसकी सर्वाधिक कमी बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं में देखी जाती है।


महिलाओं में क्यों कम होता है कैल्शियम?
महिलाओं में कैल्शियम की कमी का कारण खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव है। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो 40 साल की आयु के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी अक्सर हो जाती है। जिसकी पूर्ति के लिए उन्हें कैल्शियम रिच फूड खाने की सलाह दी जाती है।
दिखने लगते हैं ये लक्षण
महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाने पर ये 6 बदलाव दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 6 बदलाव..
लगातार थकान रहना
यदि आप दिन भर थकान और लो फील करती हैं, तो आपको अपने कैल्शियम लेवल को एक बार जरूर चेक करा लेना चाहिए। क्योंकि बहुत अधिक थकान कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।
हार्मोनल चेंजेस
कैल्शियम की कमी के कारण विशेषकर महिलाओं को हार्मोनल चेंजेस का भी सामना करना पड़ता है। यदि आप हार्मोनल चेंजेज से जूझ रही हैं तो आपको कैल्शियम की जांच करा लेनी चाहिए।
मांसपेशियों में दर्द
महिलाओं को अक्सर मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहती है। तो यह भी कैल्शियम की कमी का एक बड़ा संकेत हैं।
मेमोरी लॉस और कनफ्यूजन
मेमोरी लॉस और कनफ्यूजन की समस्या का कारण शरीर में हुई कैल्शियम की कमी भी हो सकती है।
नाखूनों का टूटना
शरीर में हुई कैल्शियम की कमी का असर हमारे नाखूनों पर भी देखने को मिलता है। इसकी कमी के कारण महिलाओं के नाखून जल्दी कमजोर होने लगते हैं और आसान से टूट जाते हैं।
दांतों का झड़ना और दर्द
कैल्शियम की कमी होने पर दांतो में अचानक दर्द होना और झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आपको भी दांतों में अचानक से दर्द होने लगा है तो आपको डाइट में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए।
GHKKPM 7 Maha Twist: दिल पर पत्थर रखकर नील संग सात फेरे लेगी तेजस्विनी, ऋतुराज को सामने देख लड़खड़ाएंगे कदम
421 KM की ऊंचाई से NASA के अंतरिक्ष यात्रियों ने शेयर कीं अद्भुत तस्वीरें
पत्नियों को रोता-बिलखता छोड़कर स्वर्ग सिधार गए ये स्टार्स, कोई भरी जवानी तो कोई बुढ़ापे में हुई विधवा
World Health Day: प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर कराएं ये 4 टेस्ट, जच्चा-बच्चा की सेहत की फुल गारंटी
यहां 1 मिनट भी बंद नहीं होता बीयर का झरना, सिर्फ 50 हजार है खर्चा, नहीं पता होगा नाम
ऋतिक रोशन ने WAR-2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, कहा-"वॉर से भी जबरदस्त होगा वॉर 2 का सीक्वेंस"
नेपाल उच्च न्यायालय ने सहकारी घोटाला मामले में पूर्व गृह मंत्री रबी लामिछाने को भेजा जेल
श्रीलंका के साथ रक्षा सहयोग पर हुआ करार, दिसानायके बोले-भारत के खिलाफ अपनी एक इंच भूमि का इस्तेमाल नहीं होने देंगे
'वतन प्रेम योजना' से बदल रही गुजरात के गांवों की तस्वीर, प्रवासी भारतीयों के योगदान से हो रहा विकास
Train Accident: प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का पोल, ऐसे टला बड़ा ट्रेन हादसा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited