ब्रेन स्ट्रोक से चंद दिन पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना हो सकता है जान का खतरा
ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले ही हमारा शरीर कुछ संकेत देकर हमें सावधान करता है। जो उन संकेतों को समझ लेता है वह आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा लेता है। लेकिन जो उन्हें आम समझ कर इग्नोर करता है, वह अपनी जान को भी खतरे में डाल देता है। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक के 5 संकेत?

ब्रेन स्ट्रोक से पहले के संकेत
जब हमारे दिमाग में पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई नहीं हो पाती या अचानक से सप्लाई रुक जाती है, तो इसे ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति कहा जाता है। जो अचानक से मौत का कारण भी बन जाती है। क्योंकि खून हमारे दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ऐसी स्थिति में मौत या शारीरिक विकलांगता दोनों में से कुछ भी हो सकता है। आइए जानते हैं ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले के 5 संकेत...

हाथ-पैरों में सुन्नपन
यदि आपको अपने हाथ-पैरों में सुन्नपन की समस्या महसूस हो रही है, तो यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। हालांकि यह सुन्नपन शरीर में एक तरफ ही फील होता है।

बोलने में मुश्किल होना
ब्रेन स्ट्रोक से कुछ दिन पहले ही व्यक्ति को बोलने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपकी बोली में अस्पष्टता दिखाई दे सकती है।

बैलेंस खराब होना
स्ट्रोक आने से कुछ दिन पहले ही व्यक्ति के शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा दिमाग ही हमारे शरीर को कंट्रोल करने का काम करता है।

धुंधली दृष्टि
स्ट्रोक से कुछ दिन पहले आपकी नजर पर भी असर पड़ सकता है। इसमें आपकी नजर का धुंधलापन शामिल है। ऐसा संकेत मिलते ही तुरंत डॉक्टर से मिलें।

चक्कर आना
ब्रेन स्ट्रोक से कुछ दिन पहले ही आप चक्कर आने की समस्या से परेशान हो सकते हैं। यदि आप बिना किसी कारण चक्कर आने से परेशान हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

डिस्क्लेमर
लेख में बताए गए संकेत सामान्य जानकारी के आधार पर हैं। इसे एक्सपर्ट की सलाह के तौर पर नहीं लिया जा सकता है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।

भारतीय महिला टीम ने T20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल

सदियों का स्वाद, थाली में दर्ज इतिहास, ये हैं दुनिया की 5 सबसे पुरानी डिशेज

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, शरीर में जाते ही बढ़ाने लगते हैं शुगर लेवल

यहां है मौत की पहाड़ी जहां 72 साल में कोई नहीं कर पाया है चढ़ाई, इस वजह से कहते हैं किलर माउंटेन

First Job से पहले अपने रिज्यूमे में कर लें बदलाव, नौकरी में लग सकता है जैकपॉट

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 5 जुलाई 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

संभल में सड़क हादसा; बारात की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे समेत 8 की दर्दनाक मौत

'रामायण' में मां कौशल्या के रोल के लिए मेकर्स को रणबीर ने दिया था इंदिरा कृष्णन का नाम, एक्ट्रेस ने कहा-"स्टार-एटिट्यूड नहीं दिखाते..."

Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान, जान लें संपूर्ण पूजा विधि

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी; कृषि, खनन, तेल और गैस सप्लाई पर समझौता संभव, जानें पूरा शेड्यूल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited