लिवर की सारी गंदगी सोख लेती है ये चमत्कारी बूटी, Fatty Liver वालों के लिए है अमृत
अगर आपका लिवर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आपको इस चमत्कारी बूटी को अपने रूटीन में शामिल जरूर करना चाहिए। यह लिवर में जमा गंदगी का सफाया करती है और लिवर फैट को भी कम करती है।

लिवर के लिए रामबाण जड़ी-बूटी
लिवर हमारे शरीर के बहुत महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। अगर यह ठीक से फंक्शन नहीं करता है, तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए अपने लिवर की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों के लिवर में काफी गंदगी, टॉक्सिन्स और फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर फंक्शन प्रभावित होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो लिवर की गंदगी को साफ करने में किसी रामबाण से कम नहीं हैं। यहां जानें ऐसी ही एक चमत्कारी बूटी..

अदरक
अदरक वाली चाय हम सभी की पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। वहीं, लोग मसाले के तौर पर इसका खूब प्रयोग करते हैं। इस अद्भुत मसाले में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह लिवर फंक्शन में सुधार करती है। शरीर की चर्बी पिघलाने और पाचन क्रिया दुरुस्त बनाने में भी यह रामबाण है।

पुदीना
इसकी चटनी के हम सी दीवाने हैं। लेकिन आपको बता दें पुदीने के पत्ते शरीर की गंदगी को साफ करने में भी बहुत लाभकारी है। इसकी चाय बनाकर पीने से भी लिवर को बहुत फायदे मिलते हैं। यह सूजन कम करने में बहुत कारगर है।

हल्दी
एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर यह जड़ी बूटी आमतौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। आपको बता दें कि लिवर की सूजन को कम करने, फैट को पिघलाने और डिट़ॉक्स करने में यह मसाला बहुत लाभकारी है।

मिल्क थिसल
नाम से आपको यह दूध से बनी कोई चीज लग सकती है, लेकिन वास्तव में यह एक अद्भुत पौधा है जो औषधि की तरह प्रयोग किया जाता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी इसका प्रयोग प्रभावी औषधि के रूप में किया जाता है।

तुलसी
तुलसी की पत्तियों को सर्दी-जुकाम होने पर आपने खूब प्रयोग किया होगा। आपको हैरानी हो सकती है कि लिवर फंक्शन में सुधार करने के लिए भी यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका सेवन करने से लिवर स्वास्थ्य में सुधार होता है।

विराट या रोहित? किसके जैसा कप्तान बनना चाहते हैं शुभमन गिल

बेन स्टोक्स के पास भारत के खिलाफ इतिहास रचने का मौका, बस करना होगा ये काम

Stars Spotted Today:क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, फैंस के बीच नजर पहुंचे अमिताभ बच्चन

Father's Day:पापा की गोद में सिर रखे दिखीं कियारा आडवाणी, सागरिका घाटगे ने दिखाई बेटे की पहली झलक

12वीं के बाद ये 5 कोर्स दिलवा सकते हैं तुरंत नौकरी, लाखों में मिलेगी सैलरी

बीसीसीआई ने किया कर्मचारियों के दैनिक भत्ते में कटौती की ऐलान

सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर लगाया पंजाब में कुशासन का आरोप, ऑपरेशन सिन्दूर पर केजरीवाल चुप्पी को लेकर साधा निशाना

Pune Bridge Collapse: साइप्रस से फोन कर PM ने की फडणवीस से बात, जाने पुल हादसे के हालात

आईपीएल को प्राथमिकता देने पर जोश हेजलवुड पर भड़के मिचेल जॉनसन

आज का मौसम 15 June 2025 : घनघोर बादल गिराएंगे तापमान, आंधी-बारिश संग होगा वज्रपात! मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited