इस शाकाहारी चीज के आगे फेल हैं चिकन मटन अंडा, मांसपेशियों में भर देगी प्रोटीन, महीनेभर में बॉडी बनेगी लोहा
शाकाहारी लोग शरीर को मजबूत बनाने और दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाएं, इसको लेकर काफी परेशान रहते हैं। लेकिन शाकाहारियों के पास भी ऐसे कई फूड्स हैं, जिनमें भरपूर प्रोटीन होता है और ये शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
शाकाहारियों का प्रोटीन
शाकाहारी लोग जो दुबले-पतले होते हैं वे वजन बढ़ाने के लिए इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर शरीर को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं। क्योंकि वे किसी भी तरह का मांस, अंडा, चिकन, मटन और मछली आदि खाने से परहेज करते हैं। आपको बता दें कि एक ऐसा शाकाहारी फूड है, जिसका अगर शाकाहारी लोग अपनी डाइट में शामिल कर लें तो शरीर को फौलाद की तरह मजबूत बना सकते हैं।
सोयावड़ी
आपको बता दें कि सोयावड़ी में 52 प्रतिशत तक प्रोटीन होता है। इसके 100 ग्राम में 52 ग्राम तक प्रोटीन होता है। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।
पनीर
यह भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम प्रोटीन से आपको 18 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। इसमें फैट के साथ-साथ कई अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं।
लोबिया दाल
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह शक्तिशाली दाल प्रोटीन का पावरहाउस है। इसका सेवन करने से शरीर फौलाद की तरह मजबूत बनता है। इस दाल के 100 ग्राम में आपको 35-36 ग्राम तक प्रोटीम मिल जाता है।
टोफू
टोफू एक सोया प्रोडक्ट है जो दिखने में पनीर के समान होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके हर 100 ग्राम में भी आपको 18-20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited