लंबा जीवन जीने के लिए रोज खाएं इतने फल सब्जियां, लंबी उम्र की है गारंटी

अगर आप भी लंबी उम्र तक जीवित रहना चाहते हैं, तो आपको आज से ही अपनी डाइट से फालतू अनहेल्दी चीजों को बाहर कर फल-सब्जियां अधिक खाना शुरू कर देना चाहिए। यहां जानें कितना सेवन करने से मिलेगा फायदा।

लंबी उम्र के लिए फल-सब्जियां
01 / 05

लंबी उम्र के लिए फल-सब्जियां

आजकल हम देखते हैं कि लोगों के जीवन की उम्र बुहत कम होती जा रही है। 40 के बाद ही आजकल लोगों में हार्ट अटैक और कैंसर जैसी जैसी गंभीर बीमारियां देखने को मिल रही हैं, जिसकी वजह लोग बहुत जल्दी दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप नियमित फल और सब्जियों का सेवन करें, तो आप गंभीर बीमारियों से दूर और लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए रोज कितनी फल-सब्जियां खाने चाहिए, यहां जानें इसका जवाब।और पढ़ें

सेहत के लिए लाभकारी होते हैं फल-सब्जियां
02 / 05

सेहत के लिए लाभकारी होते हैं फल-सब्जियां

आपको बता दें कि फल-सब्जियों में शरीर के लिए जरूरी पोषक के साथ-साथ कई औषधी गुण भी होते हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। इनका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा, इन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह शरीर की गंदगी बाहर निकालने और गंभीर बीमारियों के विकास का कारण बनने वाले कणों को नष्ट करते हैं। और पढ़ें

बढ़ाते हैं उम्र
03 / 05

बढ़ाते हैं उम्र

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लोग फल-सब्जियों का सेवन अधिक करते हैं, वह सामान्य लोगों को तुलना में अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। एक स्टडी में यह भी देखा गया है कि जो लोग रोज 10 फल और सब्जियां खाते हैं, उनमें जल्दी मृत्यु का खतरा 31% तक कम होता है।

शरीर को दे एनर्जी
04 / 05

शरीर को दे एनर्जी

आपको बता दें कि अगर आप अनाज कम खाएं और फल सब्जियां ज्यादा खाते हैं, तो आप इससे काफी हल्का और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। हालांकि, सब्जियों को हल्का पकाकर या उबालकर ही खाना चाहिए।

कितने फल-सब्जियां खाएं
05 / 05

कितने फल-सब्जियां खाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन यह सुझाव देता है कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को नियमित 400 ग्राम तक फल-सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप इससे अधिक खाते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए और भी लाभकारी हो सकता है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited