पुष्पा जैसी सॉलिड बॉडी के लिए अपनाएं अल्लू अर्जुन की ये 5 बातें, बुढ़ापे तक नहीं झुकेगा शरीर का ढांचा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज के द्वारा अपने शरीर को काफी फिट बना रखा है। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन की फिटनेस का मंत्र।

अल्लू अर्जुन की सेहत का राज
01 / 06

अल्लू अर्जुन की सेहत का राज

42 साल की उम्र में भी शानदार फिटनेस को बरकरार रखने के लिए अल्लू अर्जुन कुछ जरूरी बातों का ध्यान हमेशा रखते हैं। आज हम आपको उनके डाइट और एक्सरसाइज रूटीन के बारे में बताएंगे। जो उनकी फिटनेस को बरकरार रखने में मदद करता है।

डेली जॉगिंग
02 / 06

डेली जॉगिंग

अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ध्यान रोजाना जॉगिंग करना कभी मिस नहीं करते हैं। वह रोजाना 40 मिनट जॉगिंग जरूर करते हैं।

हेल्दी ब्रेकफास्ट
03 / 06

हेल्दी ब्रेकफास्ट

अल्लू अर्जुन अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करते हैं। उनके नाश्ते में अंडा और उससे बनी चीजें जरूर शामिल होती है। जो उनके लिए भरपूर मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति कर सकता है।

फिटनेस की शुरुआत किचन से
04 / 06

फिटनेस की शुरुआत किचन से

अल्लू अर्जुन कहते हैं कि हमारी सेहत जिम पर केवल 20% निर्भर होती है, जबकि 70% सेहत का जिम्मेदार हमारा खाना होता है। वहीं 10% हमारी सेहत आराम यानी रेस्ट पर निर्भर होती है।

बैलेंस है जरूरी
05 / 06

बैलेंस है जरूरी?

अल्लू अर्जुन की मानें तो सेहतमंद रहने के लिए डाइट का बैलेंस बहुत जरूरी है। आप थोड़ी मात्रा सब कुछ खा सकते है, लेकिन एकदम डीप फ्राइड चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

फिटनेस है जरूरी
06 / 06

फिटनेस है जरूरी

अल्लू अर्जुन कहते हैं कि फिटनेस केवल फिल्म स्टार्स के लिए नहीं है, बल्कि ये सभी लोगों के लिए है। फिटनेस की शुरुआत आप आप डाइट और लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे परिवर्तन करके भी कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited