Virat Kohli आखिर क्यों 3 साल से नहीं खा रहे हैं नॉन वेज फूड, जानें किस वजह से बना रखी है इससे दूरी
विराट कोहली की फिटनेस देखकर यदि आपको लगता है कि वह खूब चिकन-मटन खाते होंगे। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली पहले खूब नॉनवेज खाते थे लेकिन पिछले 3 साल से विराट ने इसे हाथ भी नहीं लगाया है। आइए जानते हैं नॉनवेज न खाने के हेल्थ बेनिफिट्स..

हेल्थ के लिए नॉनवेज
किसी भी खिलाड़ी को अपने खेल में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए भरपूर स्टैमिना और जबरदस्त फिटनेस की जरूरत होती है। जिसके लिए वह तरह तरह के प्रोटीन पाउडर और हेल्थ सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं नेचुरल फूड से इनकी पूर्ति के लिए लोग अक्सर नॉनवेज फूड को प्रेफरेंस देते हैं।

वेजिटेरियन विराट
क्या आप जानते हैं कि इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली पिछले 3 साल से केवल वेजिटेरियन डाइट लेते हैं।

इंटरव्यू में किया खुलासा
अलग-अलग टेलीविजन चैनलों पर दिए गए अपने इंटरव्यू में विराट ने बताया है कि वह पहले नॉनवेज जमकर खाते थे। लेकिन पिछले 3 साल से वह प्योर वेजिटेरियन हो चुके हैं।

नॉनवेज छोड़ने के फायदे
आज हम आपको नॉनवेज न खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप आज के बाद कभी किचन-मटन को हाथ नहीं लगाएंगे।

बेहतर होगी हार्ट हेल्थ
नॉनवेज के मुकाबले वेजिटेरियन फूड्स में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में पाया जाता है। जो इन्हें हमारे हार्ट के लिए बेहतर बनाता है। दिल की सेहत के लिए आपको वेजिटेरियन डाइट को चुनना चाहिए।

वेट लॉस में हेल्प
नॉनवेज के मुकाबले वेजिटेरियन फूड्स में कम कैलोरी और फैट पाया जाता है। जो आपके वजन को बढ़ने से भी रोकते हैं। यदि वजन को कंट्रोल में रखना है तो आपको वेजिटेरियन डाइट को चुनना चाहिए।

हेल्दी डाइजेशन
वेजिटेरियन फूड्स में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो इसे हमारे डाइजेशन सिस्टम के लिए बेहतर बनाती है। यदि आप नॉनवेज की जगह वेज फूड चुनते हैं तो आपका पाचन दुरुस्त रहेगा।

डायबिटीज का खतरा कम
वेजिटेरियन डाइट नॉनवेज की अपेक्षा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली होती है। इसलिए यदि आप वेजिटेरियन हैं तो आपको डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है।
बिहार का सबसे बड़ा गांव कौन सा है?
Jun 23, 2025

खूबसूरत नजारों के साथ बिताने हैं सुकून के दो पल तो घूम आएं ये 5 जगह, खुशी से झूम उठेगा तन-मन

क्या होता है 'Bunker Buster Bomb'? ईरान के 3 परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका ने 14000 Kg का बम क्यों गिराया

पसीने की वजह से सफेद कपड़े हो गए हैं पीले, तो अपनाकर देखें ये Easy Hacks, लौट आएगी सफेदी

जब तक भगवान ने लिखा है.. 5 विकेट लेने के बाद बुमराह का चौंकाने वाला बयान

दिमाग के सारे पुर्जे ढीले हो गए मगर जवाब नहीं मिला, क्या आपमें है 21 और 13 खोजने का दम

Sardaar Ji 3 Trailer Out: हानिया आमिर संग दिलजीत दोसांझ की हॉरर कॉमेडी भारत में नहीं होगी रिलीज, ट्रेलर देख उठी बैन की मांग

समाजवादी पार्टी ने UP के तीन विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, कसा तंज- जहां रहें, विश्वसनीय रहें

Kannauj News: कन्नौज में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Stock Market Today: खुलते ही बिखरा शेयर बाजार, इजराइल-ईरान वॉर में अमेरिका के कूदने से बिकवाली हुई तेज

IND vs ENG: गिल के चहेते खिलाड़ी ने फिर किया निराश, एक ही गेंदबाज के दोबारा बने शिकार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited