आंखें पड़ रही लाल और हो रही खुजली तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी, भूलकर भी न करें अनदेखा

अगर आप भी आंखों से जुड़ी इन समस्याओं समस्याओं का सामना करते हैं, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर में पोषण की कमी से भी हो सकती हैं, जिससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

01 / 05
Share

​आंखों में विटामिन की कमी के लक्षण

शरीर में विटामिन की कमी की वजह सो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ न्यूट्रिएंट्स ऐसे भी होते हैं, जो आपकी आंखों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। अगर शरीर में इन विटामिन की कमी हो जाती है तो आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आंखों में होने वाली समस्याओं को कई बार पोषण की कमी के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। आंखों से जुड़ी समस्याएं कौन से विटामिन की कमी का लक्षण है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

02 / 05
Share

​कौन से विटामिन की के लक्षण आंखों में दिखते हैं

आपको बता दें कि शरीर में जब विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यह विटामिन शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आंखों में इसकी कमी के कई लक्षण देखने को मिलते हैं।

03 / 05
Share

​आंखों में सूखापन

अगर आपको आंखों में सूखापन महसूस होता है, तो यह विटामिन बी12 की कमी से हो सकता है। इसकी वजह से आपकी आंखों में जलन और खुजली की समस्या भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

04 / 05
Share

​आंखों की रंगत में बदलाव

जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो इसकी वजह से खून की कमी हो सकती है। जिससे आंखों में पीलापन नजर आ सकता है। इसके अलावा, आंखों रगड़ने या ड्राईनेस की वजह से आंखें लाल भी हो सकती हैं।

05 / 05
Share

​रतौंधी

यह आंखों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसमें व्यक्ति की नजर धुंधली होने लगती है। अगर कम उम्र में ही इस तरह की समस्या किसी व्यक्ति को हो रही है, तो यह विटामिन की कमी से हो सकता है। अगर आप इस पर समय रहते ध्यान नहीं देते हैं तो यह लंबे समय में आपको अंधेपन का शिकार बना सकता है।