कमजोर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 योगाभ्यास, महीने भर में होगी बाज सी पैनी नजर
कमजोर आंखों के लिए यदि आप चश्मा लगाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार योगाभ्यास बताने जा रहे हैं। जो आपकी आंखों की नजर को तेज कर सकते हैं।

कमजोर आंखों के लिए योगाभ्यास
योगा हमारी कई तरह की हेल्थ संबंधी समस्याओं के साथ-साथ आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दवाओं से ज्यादा योगासन कारगर होते हैं। यदि आप अपना चश्मा हटाना चाहते हैं तो रोजाना योग का अभ्यास करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगाभ्यास जो आपकी आंखों की रोशनी को तेज कर सकते हैं।

हलासन
कमर को लचीला बनाने और शरीर में ब्लड के फ्लो को दुरुस्त करने के लिए हलासन एक कारगर योगाभ्यास है। यह हमारे शरीर के ऊपरी हिस्से में रक्त के फ्लो को बढ़ा देता है जिससे आपकी आंखों की रोशनी पर अच्छा असर पड़ता है।

सर्वांगासन
जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि इस योगासन को करने से सभी अंगो का आसन हो जाता है। इसलिए इसे सर्वांगासन नाम दिया गया है। यह आपके मस्तिष्क की तरफ रक्त के फ्लो को बढ़ा देता है जिससे आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है।

अनुलोम-विलोम
अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी हमारी आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए कारगर योगाभ्यास है। इसका रोजाना अभ्यास करने से आपका मन शांत होता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

शीर्षासन
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए यह सबसे कारगर योगाभ्यास है। इसका रोजाना अभ्यास करने से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और आपकी कमजोर आंखें भी तेज हो जाती हैं।

डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर है। इसका उद्देश्य किसी तरह की एक्सपर्ट की राय देना नहीं है किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

UP Weather Today: आगरा से सोनभद्र तक झमाझम बरसेंगे मेघ, 62 जिलों में जारी आंधी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

IND Vs ENG 1st Test Match Timing Today: आज कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच, जानें हर जानकारी

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited