मन में उठे विचारों के तूफान को तुरंत शांत कर देते हैं ये 4 योगासन, तनाव की होगी परमानेंट छुट्टी

मन की अशांति आज लोगों की एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिसमें लोगों के मन में बहुत से विचार एक साथ आते हैं। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको आज हम 4 योगासन बताने जा रहे है, जो आपको तुरंत शांत कर सकते हैं।

तनाव दूर करने के लिए योगासन
01 / 06

तनाव दूर करने के लिए योगासन

तनाव या स्ट्रेस आज लोगों के बीच काफी तेजी से बढ़ रही एक समस्या है। जिससे पीड़ित व्यक्ति के अंदर एक विचारों का तूफान उठा रहता है। यदि आप भी विचारों के इस तूफान से निजात पाकर खुद को शांत और तनाव मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको ये 4 एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

अनुलोम-विलोम
02 / 06

अनुलोम-विलोम

अनुलोम-विलोम प्राणायाम आपके दिमाग को शांत कर आपको तनाव से तुरंत मुक्त करता है। इसके लिए आप एक आसन लगाकर सीधे बैठ जाएं और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कम से कम 5 मिनट तक करें।

भ्रामरी
03 / 06

भ्रामरी

भ्रामरी प्राणायाम आपके विचारों के उठे तूफान को तेजी से शांत कर देता है, जिससे आप खुद को काफी रिलेक्स और हल्का महसूस करते हैं। भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास आपको रोजाना 5 मिनट जरूर करना चाहिए।

शीतली प्राणायाम
04 / 06

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम आपके दिमाग में उठे विचारों को तेजी से कंट्रोल करता है, जिससे आपको तनाव से तेजी से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही शीतली आपके शरीर के तापमान को भी कम करने में कारगर अभ्यास है।

शवासन
05 / 06

शवासन

तनाव दूर करने के लिए शवासन एक कारगर योगासन है, जो आपके दिमाग और मन दोनों को शांत करता है। यह आपके तनाव को दूर कर आपके शरीर को आराम भी दिलाता है।

डिस्क्लेमर
06 / 06

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, इसे हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के तौर पर नहीं लेना चाहिए। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited