अभिषेक ने ऐसे मनाया था आराध्या का पहला बर्थडे.. सालों पुरानी फोटोज में खूब झलका था दादी-दादी का प्यार,12 सालों में इतने बदले हाल

बच्चन खानदान की इकलौती पोती आराध्या बेशक ही परिवार के हर सदस्य की आंखों का तारा है। अमिताभ और जया जी की लाडली पोती जन्म से ही सबकी चहेती हैं। और आराध्या के लिए परिवार ने हर साल बहुत ही ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन होस्ट किए हैं। देखें ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन फोटो, आराध्या बच्चन जन्म दिनांक, बर्थडे।

01 / 06
Share

आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टीज

हर साल आराध्या के बर्थडे पर बच्चन परिवार ग्रैंड पार्टी होस्ट करता है। बेशक ही आराध्या मम्मी-पापा के साथ साथ दादा दादी की भी लाडली हैं। फोटोज में साफ हैं कि आराध्या संग बाकि परिवार कितना खुश नज़र आ रहा है।

02 / 06
Share

दादा की लाडली

आराध्या के जन्म के बाद उन्हें अस्पताल से बाहर भी दादू अमिताभ ही गोदी में लेकर आए थे। और तभी से अमित जी ने पोती के लिए प्यार, सम्मान और संस्कार समेत ऐशो आराम वाला माहौल बनाया है।

03 / 06
Share

आराध्या का पहला बर्थडे

16 नवंबर 2011 को जन्मी आराध्या का पहला बर्थडे बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया था। प्यारी सी फ्रॉक और हेयरबैंड में आराध्या बेहद ही क्यूट लगी थी।

04 / 06
Share

दादा-दादी से प्यार

आराध्या का हर बर्थडे काफी प्यार से मनाया जाता रहा है। छठे बर्थडे की ये फोटो में आराध्या और उनके दादा दादी के साथ का प्यार साफ छलक रहा है। फोटो में दादी को केक खिलाती आराध्या तो मुस्कुराती ऐश भी कमाल लग रही हैं।

05 / 06
Share

बुआ संग मनाया बर्थडे

क्यूट सी फ्रॉक में केक काटती आराध्या और उनका बर्थडे खुशी से मनाते परिवार वाले बहुत ही कमाल लग रहे हैं। दादा-दादी के साथ बुआ श्वेता भी भतीजी के बर्थडे में खुशियां बांटने आई थी।

06 / 06
Share

दो साल में बदल गए हाल

दो साल पहले अपना 11वां बर्थडे आराध्या ने परिवार संग खूब शानदार तरीके से बनाया था। वाइट ड्रेस में आराध्या काफी प्यारी लग रही थीं, तो मम्मी पापा का प्यार भी खूब छलक रहा है। इस फोटो में जया जी भी हैं, हालांकि पिछले दो सालों में आराध्या का बर्थडे इतनी ग्रैंड तरीके से नहीं बनाया गया है।