शादी में लगेंगी बॉम्ब, एक्स का भी निकल जाएगा दम, ट्राई करें साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस का वेडिंग लुक
South Actresses Wedding Look: शादी किसी की भी जिंदगी का सबसे खास मौका होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपने जीवन के इस सबसे खास दिन को यादगार बनाए। लड़कियां सोलह श्रृंगार कर दुल्हन बनती हैं। वो नहीं चाहतीं कि इस दिन कोई भी कसर रह जाए। अपनी शादी के लिए लड़कियां साउथ की एक्ट्रेसेस से वेडिंग ड्रेस का आइडिया ले सकती हैं।

साउथ एक्ट्रेसेस के वेडिंग लुक्स
साउथ की कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस के वेडिंग लुक्स काफी चर्चा में रहे हैं। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी के लिए बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी आउटफिट्स चुने थे। अपनी शादी के जोड़े में ये अभिनेत्रियां बला की खूबसूरत लग रही थीं। आप भी अगर अपनी शादी में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स कॉपी कर सकती हैं। आइए डालते हैं नजर साउथ सिनेमा की कुछ पॉपुलर एक्ट्रेसेस के वेडिंग लुक्स पर एक नजर:

अदिति राव हैदरी
हाल ही में अदिति राव हैदरी ने अपने दोस्त सिद्धार्थ संग शादी रचाई। अदिति ने अपने सबसे खास दिन के लिए लाल लहंगा चुना था। अदिति का वेडिंग लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया है।

काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल ने अफनी शादी के लिए हैवी ब्राइडल लुक चुना था। उन्होंने लाल लहंगे के साथ मैचिंग की चोली पहनी थी और पीच कलर का दुपट्टा कैरी किया था।

हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी में पंजाबी ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। वह लाल रंग के एब्रोयडरी वाला लहंगा पहना था। शादी के जोड़े में हंसिका किसी परी जैसी लग रही थीं।

नयनतारा
नयनतारा का वेडिंग आउटफिट बेहद कमाल का था। उन्होंने शादी के लिए लाल जोड़ा चुना था। नयनतारा का यह वेडिंग लुक काफी वायरल हुआ था।

सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ और नागा चैतन्य अब तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। सामंथा ने अपनी शदी में नागा के दादी की दी हुई कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

स्नेहा रेड्डी
स्नेहा रेड्डी ने साल 2011 में अल्लू अर्जुन से शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी शादी में गोल्डेन सिल्क साड़ी पहनी थी।

आईपीएल 2025 के चैंपियन को मिलेगी कितनी प्राइजमनी

मिचेल मार्श ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, IPL में बन गया अनोखा रिकॉर्ड

Optical Illusion: तस्वीर में सारे ऊंट एक कूबड़ वाले, दो कूबड़ वाला ढूंढ पाए तो कहलाएंगे जीनियसों के सरदार

Curd Vs Buttermilk: गर्मियों में क्यों दही से हेल्दी है छाछ का सेवन, जानिए क्यों इसे माना जाता है सुपर से भी ऊपर

बेवफाई का जहर पीकर भी निभाते रहे इश्क का रिश्ता... धोखेबाज आशिकों ने रुलाया खून के आंसू

सैन डिएगो में निजी विमान हादसे का शिकार, प्लेन में सवार कई लोगों की मौत, जमीन पर कारें जलकर राख

'DTH सेवाओं पर लगाया जा सकता है सेवा और मनोरंजन कर...' उच्चतम न्यायालय ने कहा

Sex Offenders: ब्रिटेन में यौन अपराधियों पर काबू के लिए किया जाएगा 'केमिकल' का इस्तेमाल

पुनपुन नदी के तटबंध का होगा कायाकल्प, नहर की मरम्मत पर खर्च होंगे 658 करोड़

‘बिहार मुझे बुला रहा है’...रामदास अठावले ने चिराग पासवान को दी दिल्ली में ही रहने की सलाह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited