कभी 2 क्विंटल सोने से लदी रहती थीं ऐश्वर्या राय, 50 बॉडीगार्ड्स करते थे सुरक्षा
ऐश्वर्या राय किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी सुंदरता की दुनिया दीवानी है। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐश्वर्या जितनी बार भी पब्लिक प्लेसेस पर स्पॉट हुई हैं उनके चेहरे से परेशानी झलकी है। ऐश्वर्या राय कभी सोने के गहनों से लदी रहती थीं, लेकिन अब तो वह बमुश्किल मंगलसूत्र में भी नजर नहीं आतीं।
ऐश्वर्या राय की 200 किलो की जूलरी
ऐश्वर्या राय को देख कर लगता है कि अब उन्हें गहनों का शौक ही नहीं रहा है। वह अनंत अंबानी की शादी में भी काफी सिंपल लुक में नजर आई थीं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वही ऐश्वर्या हैं जिन्होंने कभी 200 किलो के सोने की जूलरी पहनी थी। जी हां ये सच है। ऐश्वर्या के शरीर पर 2 क्विंटल की जूलरी की सिक्योरिटी में 50 बॉडीगार्ड्स लगाए गए थे।
जोधा बनी थीं ऐश्वर्या
हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जोधा अकबर’ की। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने रानी जोधा बाई का किरदार निभाया था।
200 किलो की गोल्ड जूलरी
जोधाबाई के किरदार में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लगी थीं। उनकी खूबसूरती में चार चांद लगे थे असली सोने के गहनों से। जी हां फिल्म में ऐश्वर्या ने करीब 200 किलों सोने के गहने पहने थे।
70 कारीगरों ने किया था तैयार
तब की मीडिया रिपोर्ट्स खंगालने पर पता चलता है कि ऐश्वर्या के इन एंटीक गहनों को तैयार करने के लिए 70 कारीगर लगाए गए थे।
सिक्योरिटी में लगे थे 50 बॉडीगार्ड्स
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या के लिए तैयार इन गहनों की सुरक्षा के लिए 50 गार्ड्स तैनात किये गए थे।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited