महल जैसे ससुराल में ऐसे होली मनाती थीं ऐश्वर्या राय, दादू अमिताभ रंगों से करते थे पोती आराध्या का स्वागत, भरे-पूरे परिवार का अब हुआ ऐसा हाल

बॉलीवुड सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है। ऐसे में बच्चन परिवार की पुरानी होली फोटोज काफी सुर्खियों में है, यहां देखें ससुराल में ऐश्वर्या कैसे होली मनाया करती थीं वहीं दादा-दादी से आराध्या को कितना प्यार मिलता था।

बच्चन परिवार की होली
01 / 08

बच्चन परिवार की होली

बच्चन परिवार के होली सेलिब्रेशन की पुरानी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। जलसा में पूरे परिवार संग होली मनाते अमित तो जया जी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। सूट पहनी ऐश्वर्या तो जिम के कपड़ों में पहुंची श्वेता का होलिका दहन लुक भी सुर्खियों में है।

इस साल की होली
02 / 08

इस साल की होली

कभी भरे पूरे परिवार के साथ होली मनाते अमिताभ बच्चन ने इस बार शायद केवल पत्नी और बेटी संग ही होली मनाई है। श्वेता बच्चन द्वारा शेयर किए गए फोटो में ट्रेक सूट में अमिताभ तो टी शर्ट पहनी जया जी त्योहार की खुशियां मनाते दिख रहे हैं।

त्योहार और परिवार
03 / 08

त्योहार और परिवार

त्योहारों का मजा परिवार के साथ वाकई दुगना हो जाता है। पुरानी फोटोज में कुर्ता जैकेट पहने अभिषेक तो सफेद सूट में नव्या और ऐश्वर्या का रूप खूब निखर कर आ रहा है।

ससुराल की होली
04 / 08

ससुराल की होली

ससुराल में पति और बेटी संग ऐश्वर्या गजब होली खेला करती थी। गुलाबी रंग में रंगे अभिषेक बीवी की गोद में लेटे काफी खुश लग रहे हैं। दोनों के प्यार का रंग साफ जाहिर हो रहा है।

जया जी की होलिका
05 / 08

जया जी की होलिका

पुरानी फोटोज में होलिका को आग देती जया जी का देसी अवतार भी गजब लग रहा है। सूट में सिंपल और सुंदर लुक जया जी पर खूब खिलता है।

खूब होता था एन्जॉयमेंट
06 / 08

खूब होता था एन्जॉयमेंट

होली के रंगों में रंगे अभिषेक और ऐश्वर्या के घर का जश्न बहुत ही गजब होता था। जलसा में हर साल होली का शानदार फंक्शन होता था, जिसमें सेलेब्स तो परिवार वाले काफी एन्जॉय करते थे।

आराध्या की होली
07 / 08

आराध्या की होली

होली के रंगों में रंगी बच्चन खानदान की लाडली आराध्या भी काफी क्यूट लग रही हैं। दादा के घर पर हर साल आराध्या होलिका दहन में शामिल हुआ करती थीं।

दादा पोती का प्यार
08 / 08

दादा पोती का प्यार

दादाजी अमिताभ के इस फोटो में पोती आराध्या को होली का रंग लगा रहे हैं। दादा पोती के बीच का प्यार देख आपका भी दिल खुश हो जाएगा। हर घर में ऐसा त्योहारों का जश्न होना ही चाहिए। हालात चाहे जो भी हो, बच्चों पर हमेशा ही बड़ों का आशीर्वाद बना रहना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited