घर पर एक जैसा खाना नहीं खाते रणबीर आलिया.. इतनी अलग है दोनों की पसंद, प्राइवेट शेफ ने खोल डाली पत्नी-पति की पोल

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्राइवेट शेफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने बताया कि कपल क्या क्या खाना पसंद करता है। गजब की वैराइटी देख हर कोई दंग रह गया है, यहां देखें आलिया रणबीर क्या खाते हैं, सेलेब्स का डाइट प्लान।

01 / 05
Share

आलिया रणबीर के घर की रसोई

आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर के घर की रसोई की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में कपल की पसंदीदा डिशेज की लिस्ट बताई गई है। आलिया रणबीर के खानपान में वेज, नॉन वेज, देसी से लेकर विदेशी डिशेज तक शामिल है।

02 / 05
Share

प्राइवेट शेफ ने खोली घर के अंदर की बात

आलिया रणबीर के प्राइवेट शेफ सुर्यांश सिंह कंवर ने बताया कि कपल के घर उन्होने बीते एक हफ्ते में क्या क्या लजीज डिशेज बनाई हैं।

03 / 05
Share

गजब वैराइटी का खाना

वायरल वीडियो में बेहद लजीज खाना दिखाया गया है। जो आलिया और रणबीर ने बेशक ही बड़े चाव से खाया होगा। वीडियो में डोसा, अंडा, मांस, मछली से लेकर खीर आदि तक शामिल थी।

04 / 05
Share

देसी विदेशी डिशेज के फैन

आलिया और रणबीर के खानपान की पसंद हालांकि एक दूसरे से थोड़ी अलग भी है। इसलिए कपल के घर देसी विदेशी से लेकर दुनिया भर की अलग अलग क्यूजिन्स बनती रहती है। इस लिस्ट में सूप, ऑमलेट, पनीर रोटी, कैलामारी जैसी डिशेज भी शामिल थी।

05 / 05
Share

अलग अलग खाना खाते हैं आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट वैसे वेजिटेरियन हैं और उनके पति नॉन वेज खाना भी पसंद करते हैं। तो कपल आमतौर पर अलग ही खाना खाते हैं। हालांकि दोनों को देसी दाल चावल तो दही पापड़ काफी पसंद है।