Allu Arjun Vanity: चलता फिरता महल है अल्लू अर्जुन की वैनिटी, अंदर का नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें

Allu Arjun Vanity Van: अल्लू अर्जुन देश के बड़े सुपरस्टार हैं। तेलुगू फिल्मों से शोहरत पाने वाले अल्लू अर्जुन अब एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। देश के कोने-कोने में उनके फैन हैं। पुष्पा 2 (Pushpa 2) स्टार अल्लू अर्जुन लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके आलीशान बंगले से उनकी लग्जरी कार कलेक्शन तक, सब उनके स्टाइल को दिखाती हैं। अल्लू अर्जुन के पास एक बेहद जबरदस्त वैनिटी वैन भी है। उनकी वैनिटी वैन को देख बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को जलन हो जाए।

अल्लू अर्जुन की वैनिटी
01 / 05

अल्लू अर्जुन की वैनिटी

Allu Arjun Vanity Photos: अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन का नाम फाल्कन है। इस पुष्पा 2 स्टार ने साल 2021 में खरीदा था। अर्जुन की वैनिटी अंदर से किसी महल या फाइव स्टार होटल की तरह है। इस वैनिटी में सुख सुविधा के सारे साधन मौजूद हैं। आइए देखते हैं अंदर से कैसी दिखती है अल्लू अर्जुन की वैनिटी:

खास है अल्लू अर्जुन की वैनिटी
02 / 05

खास है अल्लू अर्जुन की वैनिटी

अल्लू अर्जुन की वैनिटी किसी रेगुलर वैनिटी की तरह बिल्कुल नहीं है जैसी कि आमतौर पर फिल्मी सितारों के पास होती है।

कस्टमाइज्ड मॉडर्न लुक
03 / 05

कस्टमाइज्ड मॉडर्न लुक

अल्लू अर्जुन की इस वैनिटी को रेड्डी कस्टम्स द्वारा स्पेशली कस्टमाइज्ड और डिजाइन किया गया है। इसे बेहद मॉडर्न लुक दिया गया है।

फाइव स्टार होटल सी फीलिंग
04 / 05

फाइव स्टार होटल सी फीलिंग

अंदर से देखकर कोई कह नहीं सकता कि ये कोई वैनिटी वैन है। जिस तरह से उसे डिजाइन किया गया है उससे लगता है कि ये किसी फाइव स्टार होटल का कमरा है।

कितनी है कीमत
05 / 05

कितनी है कीमत?

बात सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के वैनिटी की कीमत की करें तो साल 2021 में उन्होंने इसे 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited