Ambedkar Jayanti: क्या था भीमराव अंबेडकर का असली नाम, बाबा साहेब ने कितनी बार की थी शादी, जानें कैसी थी डॉ. अंबेडकर की निजी जिंदगी
Ambedkar Jayanti 2025: हर साल की तरह इस साल भी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर एक सच्चे देशभक्त और भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता थे। बाबा साहेब का जीवन किसी के लिए भी प्रेरणा का जीती जागती मिसाल है। डॉ. अंबेडकर के बारे में यूं तो बहुत से लोग बहुत कुछ जानते हैं लेकिन फिर भी बहुत सी ऐसी बातें हैं जो बहुत से लोगों को नहीं पता होंगी।

कैसी थी डॉ. भीमराव अंबेडकर की निजी जिंदगी
Ambedkar Jayanti 2025: अंबेडकर जयंती 2025 के मौके पर आइए हम जानने की कोशिश करते हैं उन बातों की जिनके बारे में बहुत ही कम चर्चा होती है। मसलन बाबा साहेब का परिवार कैसा था? उनके कितने भाई बहन थे? उनकी शादी किससे हुई थी? यहां आपको उनके निजी जीवन से जुड़े कई सारे सवालों के जवाब मिलेंगे।

कैसे परिवार में हुआ था बाबा साहेब का जन्म
डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक सैन्य छावनी में हुआ। वे अपने माता-पिता, रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई, की 14वीं और अंतिम संतान थे। उनके पिता भारतीय सेना में सूबेदार थे और कबीर पंथ के अनुयायी थे। अंबेडकर का परिवार महार जाति से था, जिसे उस समय अछूत माना जाता था।

क्या था बाबा साहेब का असली नाम
डॉ. भीमराव अंबेडकर का असली नाम भिवा रामजी सकपाल था। बाद में उनके शिक्षक कृष्णा केशव अंबेडकर ने उनके उपनाम को आंबडवेकर से बदलकर अंबेडकर कर दिया।

बाबा साहेब ने की थी कितनी शादियां
डॉ. अंबेडकर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1906 में 9 वर्षीय रमाबाई से हुई थी। रमाबाई ने उनके संघर्षों में साथ दिया, लेकिन 1935 में उनकी मृत्यु हो गई। रमाबाई के निधन के करीह 13 साल बाद बाबा साहेब ने दूसरी शादी रचाई।

कौन थी बाबा साहेब की दूसरी पत्नी
उनकी दूसरी पत्नी का नाम सविता कबीर था। वह ब्राह्मण परिवार से थीं। बाद में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। उसके बाद वह माईसाहेब अंबेडकर के नाम से जानी गईं।
ये है कानपुर का गोवा, नजारा देख झूम उठेगा दिल
Jul 3, 2025

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 भारतीय, किस पायदान पर पहुंचे गिल

ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बना 38 वर्षीय खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के सामने कटाई नाक

12वीं के बाद नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों वाली नौकरी

अंडर -19 के इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जल्द हो सकती है एंट्री

10 दिन दक्षिण भारत घूमेंगे आप, तिरुपति से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन, देखें IRCTC का ये शानदार टूर पैकेज

Delhi Weather: रिमझिम बूंदों ने लुढ़काया तापमान; गर्मी और उमस के बीच दिल्ली का मौसम फिर हुआ तरोताजा

Monsoon Home Care Tips: बरसात में लग लगा है सीलन, बदबू और फंगस कर रहे हैं परेशान? तो आजमाएं ये 4 आसान उपाय

सुबह खाली पेट चबाकर खा लें इस पेड़ के पत्ते, सेहत को मिलेंगे 4 गजब के फायदे

अमेरिकी संसद में ट्रंप की बड़ी जीत, विपक्ष को मात दे पास कराया 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'

पुतिन की बड़ी चाल! अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश बन रूस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited