ईशा अंबानी के कपड़े चुराकर फैशन क्वीन बनीं अनुष्का सेन? पहन डाला बिल्कुल सेम गाउन, Photo देख नहीं ढूंढ पाएंगे अंतर

न्यू यॉर्क पहुंची यंग इंटरनेट सेंसेशन अनुष्का सेन ने इवेंट के लिए हूबहू ईशा अंबानी का वायरल मल्टीकलर बनारसी गाउन कॉपी कर डाला। देखें अनुष्का सेन की लेटेस्ट फोटो तो ईशा अंबानी का गाउन लुक, जिसे देख आप अंतर नहीं बता पाएंगे।

अनुष्का ने चुराया ईशा का स्टाइल
01 / 05

अनुष्का ने चुराया ईशा का स्टाइल

यंग इंटरनेशनल सेंसेशन बनीं अनुष्का सेन ने न्यू यॉर्क पहुंचते ही अंबानी प्रिंसेस ईशा का वायरल बनारसी गाउन वाला लुक कॉपी कर डाला है। गाउन के डिजाइन से लेकर फैब्रिक प्रिंट तक एक जैसी ही है।

होली पर पहना था
02 / 05

होली पर पहना था

ईशा अंबानी ने ये सुपर स्टाइलिश बनारसी मल्टीकलर गाउन पिछली होली पर Bvlgari की रोमन होली पार्टी पर पहना था। जिसकी पूरे सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी।

देसी प्रिंसेस
03 / 05

देसी प्रिंसेस

बनारसी ब्रोकेड के मल्टीकलर प्लीट्स वाले ट्यूब कॉर्सेट गाउन में ईशा वाकई किसी देसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। उनका फ्लोर लेंथ का गाउन उनके लुक पर खूब सूट कर रहा था।

अनुष्का का गाउन
04 / 05

अनुष्का का गाउन

न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर पफॉर्म करने के लिए अनुष्का ने भी बिल्कुल ईशा जैसा ही गाउन पहन डाला। जिसकी बनावट से लेकर फैब्रिक प्रिंट तक एकदम सेम ही थी।

इतना सा अंतर
05 / 05

इतना सा अंतर

अनुष्का और ईशा के गाउन में बस लेंथ का एक रंग का अंतर था। अनुष्का का गाउन फ्रॉक जैसा लुक दे रहा था। हालांकि उसके अलावा फ्रंट बैक का लुक तक एकदम सेम था। बिंदी और गले में चेन पहन अनुष्का ने अपना लुक कम्पलीट किया था।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited