होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

क्या है महासतिया जहां सजी अरविंद सिंह मेवाड़ की चिता, महाराणा प्रताप के वंशजों का यूं होता है अंतिम संस्कार

मेवाड़ राजपरिवार (Mewar Dynasty) के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (Arvind Singh Mewar) का 16 मार्च को निधन हो गया था। 17 मार्च को उनका अंतिम संस्कार हुआ। अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) के वंशज थे और मेवाड़ राजवंश के प्रमुख सदस्य थे। महासतिया में अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव शरीर को अग्नि दी गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये महासतिया क्या है और शाही परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार कैसे होता है?

क्या है महासतिया क्या है महासतिया
01 / 05
Share

क्या है महासतिया

महासतिया संस्कृत के दो शब्दों से बना है- महा और सती। महा मतलब महान और सती मतलब श्मशान भूमि। महासतिया का मतलब हुआ महान श्मशान भूमि। महासतिया उदयपुर में गुंगू कुंड के पास बना शाही श्मसान घाट है। यहां सिर्फ मेवाड़ राजवंश के सदस्यों का ही अंतिम संस्कार होता है।

बेहद खूबसूरत है महासतिया बेहद खूबसूरत है महासतिया
02 / 05
Share

बेहद खूबसूरत है महासतिया

महासतिया चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर जिन शाही सदस्यों का अंतिम संस्कार हुआ है उनकी स्मृति में कई बेहद खूबसूरत संगमरमर की छतरियां बनाई गई हैं। इन छतरियों पर बेहद सुंदर कारीगरी की गई है।

03 / 05
Share

कैसे होता है शाही सदस्यों का अंतिम संस्कार

मेवाड़ राजवंश में जब किसी का निधन होता है तो उसके पार्थिव शरीर को गंगाजल से स्नान कराकर भगवा वस्त्र पहनाया जाता है। आभूषण, ढाल, तलवारें भेंट की जाती हैं। राजमहल के सरकारी विभागों में ताले लगा चाबी जमा करा ली जाती है।

04 / 05
Share

अंतिम संस्कार से पहले अछूताई

महासतिया में जिस जगह पर चिता सजनी होती है वहां करमसी नागदा के वंशजों के 5 सदस्य जाते हैं। उस जगह विशेष को गोमूत्र, गोबर और लाल मिट्टी से लीपते हैं। इस काम को अछूताई कहा जाता है। इशके बाद शाही सदस्य के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाती है।

05 / 05
Share

छत्र के जरिए रखते हैं याद

अंतिम संस्कार के बाद, जिस जगह चिता जलाई जाती है ठीक वहीं पर एक खूबसूरत छत्र का निर्माण किया जाता है तो मृतक की स्मृति के तौर पर दर्ज हो जाती है।

लेटेस्ट न्यूज