Baisakhi Rangoli Designs 2025: पंजाबियों के घर की शोभा बढ़ाती है ऐसी सुंदर रंगोली, देखें बैसाखी स्पेशल पंजाबी रंगोली के टॉप 6 डिजाइन्स
देशभर में पंजाबी लोग बैसाखी मनाने की तैयारियों में लगे हैं। इस साल आज यानी 13 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन को सिख धर्म के लोग अपना नव वर्ष भी मानते हैं। इस दिन घर पर तरह-तरह के पकवान बनते हैं तो घर को सजाया भी जाता है। ऐसे में रंगोली न बने, ये तो हो ही नहीं सकता न। बैसाखी के मौके पर आप यहां दी गई रंगोली के डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं। ये आपके घर की शोभा बढ़ाएगी।

बैसाखी स्पेशल रंगोली डिजाइन
बैसाखी का त्योहार सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल 13 अप्रैल को बैसाखी मनाई जा रही है। त्योहार के इस दिन पर लोग गुरुवाणी सुनते हैं। भांगड़ा करते हैं और घर में एक से बढ़कर एक पकवान बनाते हैं। इस दिन घर पर मेहमान आते हैं और त्योहार भी है इसलिए महिलाएं अपने घर को भी सजाती हैं। अगर आपको भी अपना घर सजाना है और आप इसके लिए रंगोली के डिजाइन्स ढूंढ रहे हैं तो यहां से मदद मिल सकती है।

भांगड़ा वाली रंगोली डिजाइन
अगर आप बैसाखी पर रंगोली के सबसे अलग और स्पेशल डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो आपको ये भांगड़ा स्टाइल वाली रंगोली देखनी चाहिए। इस रंगोली में आपको एक पंजाबी मुंडा बनाना है और साथ में एक ढोलकी बनानी है। आप इसमें भांगड़ा करते हुए दिखा सकते हैं, जो देखने में भी काफी क्लासी लगता है।

फ्लोरल रंगोली डिजाइन
बैसाखी खुशियों का त्योहार है और ऐसे में फूल के डिजाइन वाली यानी फ्लोरल रंगोली भी बनाई जा सकती है। आप इस रंगोली को आसानी से 5 से 10 मिनट में बना लेंगे। इसे बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आपको 3 या 4 रंग चाहिए। े

मोर डिजाइन रंगोली
मोर वाली रंगोली तो हर किसी की फेवरेट है। इस डिजाइन की रंगोली बनाकर आप अपने घर के आंगन की शोभा बढ़ा सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है और हर त्योहार के लिए बेस्ट है।

यूनिक मल्टीकलर रंगोली
अगर आप चाहते हैं कि बैसाखी पर आपके घर के रंगोली की हर कोई तारीफ करें तो आपको ये डिजाइन तो जरूर ट्राई करना चाहिए। रंगोली का ये डिजाइन सबसे खास और अलग है।

पंजाबी रंगोली
पंजाबियों के घर में ऐसी हैप्पी बैसाखी वाली रंगोली तो बनती ही है। इसे बनाना आसान है। अगर आप इसमें बीच में पंजाबी भाषा में 'हैप्पी बैसाखी' लिख दें तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगी।

बॉर्डर रंगोली डिजाइन
बैसाखी के दिन अगर आपको अपने घर की चौखट पर रंगोली बनानी है तो आपको बॉर्डर वाली रंगोली ही बनानी चाहिए। ये डिजाइन सिंपल के साथ एलिगेंट भी लगती है।

पाकिस्तानी आवाम को भी नहीं पता होगा पाकिस्तान का असली नाम, और क्या है इसका मतलब

ऑटो चालक के बेटे ने रच दिया इतिहास, UPSC क्रैक कर बने सबसे कम उम्र के IAS

TMKOC का दामन छूटते ही ऐसी हुई इन स्टार्स की जिंदगी, किसी ने कर्ज लेकर काटा जीवन तो कोई जा बसा विदेश

T20 पावरप्ले में अब ये नियम बदल डालेंगे खेल, ICC ने दी हरी झंडी

Umrao Jaan Screening: 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग में उमड़ा पूरा बॉलीवुड, 70 की उम्र में रेखा ने ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

Batala Firing: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके साथी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र में 'भाषा आपातकाल'! अनिवार्य हिंदी के खिलाफ उद्धव-राज आएंगे एक साथ? संजय राउत ने कहा- 'ठाकरे ब्रांड हैं!'

Sambhv Steel IPO GMP: आईपीओ को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, आज आखिरी दिन, जानें जीएमपी, शेयर प्राइस और अन्य डिटेल

AUS vs WI: मैच में 6 विकेट लेकर भी खुश नहीं होगा यह गेंदबाज, ये है कारण

Puri Rath Yatra Traffic Advisory: रथ यात्रा के दौरान कैसे पहुंचें पुरी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited